
- विनोद मिश्रा
बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव और तिंदवारी में वरिष्ठ सपा नेता अशोक सिंह गौर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी जनों में पीडीए की ‘कामयाबी’ के लिये ‘उत्साह’ भरा गया।
बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जन्मदिन मनाने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों और आकांक्षाओं को पूरा कर प्रदेश एवं देश की सेवा करना जरूरी है। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों एवं आश्रम पद्यति विद्यालय में फल वितरित किए और वाटर कूलर दिया।
तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। यहां केक काटने के साथ पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, वरिष्ठ नेता आत्मा राम यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह प्रधान सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सपा की प्रदेश में सरकार बनाने के संकल्प के साथ ही सहभोज भी हुआ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
