City News Uttar Pradesh
सरकार का तुगलकी फरमान : जाति प्रमाण के लिये महिला अभ्यर्थी हो रहीं परेशान
उत्तर प्रदेश

सरकार का तुगलकी फरमान : जाति प्रमाण के लिये महिला अभ्यर्थी हो रहीं परेशान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार के “तुगलकी फरमान” से “विवाहित महिला अभ्यर्थियों में हाय तोबा” मच हुई है। महिला अभ्यर्थियों से “मायके का जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता” कर दी गई है। इससे “मुसीबत की कबदस” मची है। अब आप कायदे से “तुगलकी फरमान” को समझिये। सरकारी नौकरियों में आवेदन करते समय महिलाओं से उनके मायके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की बाध्यता कर दी गई है, जिससे तमाम महिला आवेदन करने से वंचित रह जा रहीं हैं।

सरकार का तुगलकी फरमान : जाति प्रमाण के लिये महिला अभ्यर्थी हो रहीं परेशान

विभिन्न सेवा चयन आयोगों द्वारा विवाहित महिला अभ्यर्थियों की नियुक्त के पूर्व जाति प्रमाणपत्र मांगे जा रहे हैं। सामान्यता ऑनलाइन व्यवस्था के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को उनके पति के निवास के पते के आधार पर प्रमाणपत्र निर्गत हो रहे हैं, जिसे सेवा चयन आयोगों द्वारा मान्य नहीं किया जा रहा। पूरे जिले में सभी विवाहित महिला अभ्यर्थियों की यह बड़ी समस्या है। लेखपाल भी परेशान हो रहे हैं और महिला अभ्यर्थी भी। इस समस्या को देखते हुये पूर्व में जिलाधिकारी ने पिता के निवास स्थान व पिता की जाति के अनुसार जांच करके ऑनलाइन जाति प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश जारी किया था।

सरकार का तुगलकी फरमान : जाति प्रमाण के लिये महिला अभ्यर्थी हो रहीं परेशान

अपना दल के बबेरू विधान सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण पटेल नें इस संदर्भ में डीएम को पत्र भेजकर पुनः इस समस्या को संज्ञान में लेनें का आग्रह किया है। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और लेखपालों को आदेश जारी करने की मांग की है, ताकि पिछड़ा व अनुसूचित जाति जनजाति की महिला अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र उनके पिता के निवास से ऑनलाइन जारी हो सकें। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश सरकार के समाजकल्याण राज्यमंत्री असीम अरूण से भी समस्या के हल की मांग की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुंखार बंदरों का बांदा में आतंक, दर्जनों लोगो को बनाया शिकार, जिम्मेदार अधिकारियों ने खड़े किए हांथ, बोले-खुद करें बचाव

डीएम दुर्गा शक्ति नें स्थापना दिवस पर मचाई धूम : माहौल योजनाओं में झूमा

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सतर्क : बाढ़ की स्थित पर कड़ी नजर …

जिला पंचायत अध्यक्ष नें सदस्यता अभियान पर दी सीख: फर्जी सदस्यता की न करें रिपोर्टिंग

City News Uttar Pradesh

Yogi Sarkar 2.0: योगी आदित्यनाथ सरकार के नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग, पढ़िए- किसको क्या मिली जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

बेटियों को लाभ देने में चित्रकूट मंडल में अव्वल : बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना

ब्रेकिंग न्यूज़