27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात: आर्थिक मदद का आश्वासन
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात: आर्थिक मदद का आश्वासन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के अतर्रा चुंगी क्षेत्र में मंगलवार रात हुए भीषण अग्निकांड ने एक व्यापारी के सपनों को राख कर दिया। अशोक गुप्ता की किराना दुकान में देर रात अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। दुकान में रखे तेल, घी, अनाज समेत अन्य ज्वलनशील सामानों ने आग को और भड़का दिया।

विधायक प्रकाश ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात: आर्थिक मदद का आश्वासन

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। इस अग्निकांड से अशोक गुप्ता का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विधायक प्रकाश ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात: आर्थिक मदद का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रकाश दिवेदी बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार अशोक गुप्ता से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। आश्वासन दिया कि उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी।

विधायक प्रकाश ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात: आर्थिक मदद का आश्वासन

विधायक दिवेदी ने नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द सर्वे कराकर पीड़ित को मुआवजा राशि प्रदान करे। उन्होंने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।अशोक गुप्ता के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता की जाएगी।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला सिपाही की हत्या: प्यार में दीवाने तहसीलदार ने कराया था तलाक, दोस्ती के बाद प्यार फिर कत्ल कर नाले में फेंकवा दी लाश

City News Uttar Pradesh

पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

भाजपा जिलाध्यक्ष क्या पार्टी के लिये साबित होंगे चुनावी “भस्मासुर” ? सुलग रही चिंगारी !

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया ध्वजारोहण: देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: पार्टी में गया था परिवार, अकेला पाकर युवती ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर मौत को लगाया गले

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें साईकिल रैली से पर्यावरण सरंक्षण पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़