City News Uttar Pradesh
आईजी का यातायात व्यवस्था को लेकर चला चाबुक : दो ट्रैफिक सिपाही निलंबित
उत्तर प्रदेश

आईजी का यातायात व्यवस्था को लेकर चला चाबुक : दो ट्रैफिक सिपाही निलंबित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायाणा द्वारा यातायात व्यवस्था में लापरवाही पर दो ट्रैफिक सिपाहियों को गोपनीय चेकिंग करा निलंबित कर दिया।

आईजी का यातायात व्यवस्था को लेकर चला चाबुक : दो ट्रैफिक सिपाही निलंबित
IG’s whip for traffic arrangements: Two traffic constables suspended

दरअसल पुलिस महा निरीक्षक नें यातायात व्यवस्था एवं जाम की समस्या समाप्त हेतु अभियान चलाये हैं। इसी क्रम में परिक्षेत्रीय पुलिस टीम द्वारा गोपनीय तरीके से शहर में भ्रमण कर रिक्शा स्टैंड एवं बैरियर तथा चौराहों पर लगाई गई पुलिस ड्यूटी को चेक किया गया। जिसमें अशोक लाट चौराहा से संकट मोचन मंदिर के आसपास सब्जी व फल के ठेले एवं ई रिक्शा रोड में खड़े पाए गए, जिससे यातायात बाधित हो रहा था।

जिसके संबंध में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की जानकारी पर पाया गया की थाना कोतवाली नगर से कांस्टेबल नागरिक पुलिस बृजेश कुमार व यातायात ट्रैफिक पुलिस से हेड कांस्टेबल शिव कुमार गौतम की ड्यूटी लगी है। पुलिस महानिरीक्षक नें ड्यूटी पर लापरवाही में संबंधित दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज से सात डाॅक्टर चले गए, आठ ने नहीं संभाला काम

City News Uttar Pradesh

बांदा : पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को जिन्दा फूंका, हुई दर्दनाक मौत …

बांदा पालिका में कथित स्वार्थी सभासद परेशान: हालत “खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे” !

City News Uttar Pradesh

डोंगल से डकैती पर ब्रेक: ओटीपी से चलने वाला ‘करोड़ों का खेल बंद’ अब चेहरा बनेगा चाबी

नगर पंचायत शपथ ग्रहण में मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें जगाया विकास का विश्वास

सीएम योगी आदित्यनाथ निरीक्षण के दौरान बोले, बुंदेलखंड के विकास का मजबूत आयाम बनेगा एक्सप्रेस – वे

ब्रेकिंग न्यूज़