- विनोद मिश्रा
बांदा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम कल 6 अगस्त को दो पालियों में होगी।इसे शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता से सम्पन्न करानें हेतु जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह नें बैठक कर समीक्षा की।

जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी/प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय एवं समस्त केन्द्र के अध्यक्ष/उप केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को सकुशल, शान्ति पूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाये। कहा कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये कोविड गाइडलाइन का पालन अवश्य कराया जाये। परीक्षार्थी को प्रतिबन्धित सामग्री को किसी भी दशा में कक्ष में न लेकर जाने पाये।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा से पूर्व केन्द्रों में कोविड हेल्प डेस्क जरूर बनाया जाये। यदि कोई परीक्षार्थी मास्क लेकर नहीं आता है, तो उसे तत्काल मास्क उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को एक बार में न छोड़े, बल्कि क्रमबद्ध तरीके से छोड़ा जाये। विश्वविद्यालय द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह व सुरभि शर्मा, उप नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा दीपाली गुप्ता, क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर, संरक्षक/प्राचार्य, अतर्रा पीजी कॉलेज अभिलाष श्रीवास्तव सहित समस्त केन्द्र प्रभारी एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
