City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने को रहें तैयार
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले: पिछड़े हों या अगड़े सबका विकास भाजपा की चाह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक परिवर्तन और देश का विकास है। जलशक्ति राज्य मंत्री यहां मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की दौड़ में पिछड़ गए लोगों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु साधन के रूप में देखती है।राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि भाजपा सरकार पिछडे़ वर्ग के साथ ही समाज के सभी वर्गो के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले: पिछड़े हों या अगड़े सबका विकास भाजपा की चाह
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh said: Whether backward or forward, everyone’s development is the desire of BJP

उन्होंने सपा-बसपा कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। बोले कि पिछडे़, दलितों, शोषित, पीड़ित, वंचितों का वोट लेकर यह पार्टियां जब सत्ता में रहीं,लेकिन इस वर्ग के हित के लिए कुछ नहीं किया। सपा-बसपा कांग्रेस ने भ्रम फैलाकर इनको छलने का काम किया है।
जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास की है। जबकि सपा मुखिया अखिलेश यादव की नीति अपने परिवार और अपने रिश्तेदारों के विकास तक सीमित है। आरोप लगाया कि सपा-बसपा तथा कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल झूठ, भ्रम व फरेब की अपनी परम्परागत राजनीति से सत्ता प्राप्त करने के मंसूबे पाले हुए हैं। जनता इनकी हकीकत जान चुकी है।


राज्य मंत्री नें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर इस वर्ग सहित सभी वर्गों के हितों की रक्षा के संकल्प को पूरा किया है। मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए भी आरक्षण को सुनिश्चित किया। इसका ही परिणाम है कि समाज में यह भाव जागृत हुआ है कि अत्यंत गरीब व्यक्ति भी सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो और हत्यारोपी पुलिसकर्मी दारोगा राहुल दुबे व सिपाही प्रशांत गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

बांदा की पीवीसी प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री क्या उगल रही है जहर ? जिंदगी पर मौत का साया ?

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया ‘प्रशासन का दर्पण’

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के किसान हरे सोने से होंगे ‘मालामाल’ : पथरीली धरती ‘सोना’ उगाने का अनोखा प्रयोग

News : अनुशासन छात्र जीवन की सफलता का मूल मंत्र : इंजीनियर प्रणव…

City News Uttar Pradesh

महिला सिपाही की हत्या: प्यार में दीवाने तहसीलदार ने कराया था तलाक, दोस्ती के बाद प्यार फिर कत्ल कर नाले में फेंकवा दी लाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़