City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक हैं लाचार : चिकित्सीय व्यवस्था है बेहाल
उत्तर प्रदेश

रानी दुर्गावती को सीएम की घोषणा का 28 माह से इंतजार : तमन्ना नहीं हुई पूरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती की तमन्ना घुट रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के 28 माह बाद भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 250 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए बजट नहीं मिला। कार्यदाई संस्था ने लगभग 32.78 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके लिए सिर्फ पत्राचार हो रहा है।

रानी दुर्गावती को सीएम की घोषणा का 28 माह से इंतजार : तमन्ना नहीं हुई पूरी
Rani Durgavati waited for CM’s announcement for 28 months: wish not fulfilled

मेडिकल कॉलेज में अभी 500 बेड का अस्पताल है। वर्ष 2020 में सितंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भ्रमण पर आए थे। उन्होंने इसे बढ़ाकर 750 बेड करने के लिए 250 बेड के एक और अस्पताल की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद शासन ने दिसंबर में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदाई संस्था नामित करते हुए प्रस्ताव मांगा।कार्यदाई संस्था ने अस्पताल निर्माण के लिए लगभग 32,78,51,000 रुपये की शासन से मांग की।

रानी दुर्गावती को सीएम की घोषणा का 28 माह से इंतजार : तमन्ना नहीं हुई पूरी
Rani Durgavati waited for CM’s announcement for 28 months: wish not fulfilled

मुख्यमंत्री की घोषणा को लगभग 28 माह गुजर गए और कार्यदाई संस्था को प्रस्ताव भेजे करीब 26 माह हो गए, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। निर्माण शुरू करने के लिए बजट का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। मेडिकल कालेज प्रशासन और कार्यदाई संस्था द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा है। फिर भी अब तक कुछ नहीं हुआ।

रानी दुर्गावती को सीएम की घोषणा का 28 माह से इंतजार : तमन्ना नहीं हुई पूरी
Rani Durgavati waited for CM’s announcement for 28 months: wish not fulfilled

मेडिकल कालेज में नए अस्पताल निर्माण को जमीन चिह्नित कर ली गई है। वार्ड ब्लाक के नजदीक करीब 1600 वर्ग मीटर जमीन चयनित कर कार्यदाई संस्था ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। तीन मंजिला भवन प्रस्तावित है। सिर्फ बजट का इंतजार है। सीएम की घोषणा पर तुरंत अमल होता तो शायद अब तक 250 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाता। इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्राचार्य मुकेश यादव नें बताया कि बजट के लिये शासन को निरंतर प्रस्ताव भेजें जा रहें हैं। बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जायेगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का चरमोत्कर्ष : सिंचाई मंत्री रामकेश का चलेगा चाबुक !

बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन हुआ रेड एलर्ट: अग्नि कांड से बचाव हेतु सुरक्षा के निर्देश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूटधाम मंडल ने रचा इतिहास : टीकाकरण महा अभियान में 83700 के मुकाबले 93160 लोगों को लगे टीके …

बांदा में दिवाली पर्व की आगवानी पर बाजार में ग्राहकों की भीड़

City News Uttar Pradesh

बांदा में रमजान माह में अब इफ्तार पार्टियों नें पकड़ा जोर

डीएम आनंद नें जाना हाल, कोरोना को कितनी दी ‘मात’ …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़