28.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
उत्तर प्रदेश

कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के अतर्रा रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब बांदा से सतना जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी की दो बोगियों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने सबसे पहले बोगियों से धुआं उठते देखा और तुरंत ट्रेन के गार्ड को इसकी सूचना दी।

कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

सतर्कता दिखाते हुए गार्ड ने तुरंत स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड अधिकारी और जवानों की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया।

कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना के दौरान कुछ समय के लिए यात्रियों में भय और तनाव का माहौल रहा, लेकिन आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बोगियों की जांच कराई और आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा है, वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बोगियों में लदा कोयला जलकर खाक हो गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पांच दिन से लापता युवक का तालाब से बरामद हुआ शव…

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव में 7402 पदों के लिए 12.22 लाख मतदाता करेंगे मतदान …

पर्दाफाश : ट्यूबवेल की चाबी सौंपने से नाराज भतीजे ने बटाईदार को उतारा था मौत के घाट

Banda : टीकाकरण से छूटने वालों को मौपप राउंउ का करना पड़ेगा…

City News Uttar Pradesh

Banda : कालिजर दुर्ग के जंगल में आग, पर्यटकों का प्रवेश रोका गया …

City News Uttar Pradesh

पेयजल संकट की भयावह दस्तक: निकम्में विभाग के होश फाख्ता !

ब्रेकिंग न्यूज़