- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दीपा रंजन नें की कृषि निर्यात नीति 2019 के कामयाब उड़ान को हरी झंडी दी। इसके अन्तर्गत जिला स्तरीय कलेस्टर सुविधा ईकाई के सम्बन्ध में बैठक की। जिले से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढावा देने एवं किसानों तथा अन्य हितधारकों की आय बढाने के लिए एफपीओ,एसपीसी के माध्यम से कलेस्टर गठित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में कृषि जीन्स गेंहॅू, चावल, सरसों काली, अरहर एवं ताजी सब्जियों को कृषि निर्यात में शामिल करवाने हेतु प्रस्ताव पर सहमति दी।

उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि कोल्ड स्टोरेज,फूड प्रोसेसिंग यूनिट आदि के सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार करायें। उप निदेशक कृषि को निर्देश दिये कि बांदा कृषि विश्व विद्यालय में निर्यात हेतु आवश्यक क्वालिटी टेस्टिंग के लिए लैब प्रस्ताव तैयार कराया जाए। नये इनवेस्टर की बैठक एवं एमओयू साइन करने हेतु कृषि विभाग को नोडल विभाग नामित किया । उन्होंने जनपद बांदा से भौगोलिक उपदर्शन की सम्भावित कृषि उत्पादों देशी अरहर व महा चिन्नावर चावल का (जीआईटैग) करवाने एवं जिला स्तर पर जीआईप्रोत्साहन कार्यों के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु मण्डी समिति के सचिव को अतिरिक्त सदस्य नामित करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि कृषि निर्यात और पोस्ट हार्वेस्ट प्रबन्धन एवं प्रोद्योगिकी में डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए विश्व विद्यालयों,सरकारी संस्थानों में वार्षिक फीस का 50 प्रतिशत प्रतिछात्र दिया जायेगा। उच्च शिक्षा कार्यक्रम प्रारम्भ करने वाले राजकीय संस्थानों को एक मुश्त रूपये 50 लाख अनुदान मिलेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकश मौर्या, उप कृषि निदेशक डाॅ0 विजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विपणन सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान अस्लम खान, रामदुलारे, एफपीओ से अरूण कुमार, अखिलेश पाठक उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
