24.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
रामनवमी पर तिंदवारी बना "अयोध्या": मंत्री रामकेश बोले- शोभायात्रा बनी आस्था का प्रतीक
उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर तिंदवारी बना “अयोध्या”: मंत्री रामकेश बोले- शोभायात्रा बनी आस्था का प्रतीक

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रीरामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। श्री रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस विराट शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा कस्बा “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा।

रामनवमी पर तिंदवारी बना "अयोध्या": मंत्री रामकेश बोले- शोभायात्रा बनी आस्था का प्रतीक

भगवाध्वज, पुष्प सज्जा और सजीव झांकियों से सुसज्जित यह शोभायात्रा क्षेत्र की धार्मिक चेतना और एकजुटता का प्रतीक बन गई। मंत्री रामकेश निषाद ने इस अवसर पर राम भक्तों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें धर्म, मर्यादा और न्याय का मार्ग दिखाते हैं। यह शोभायात्रा समाज को एक नई दिशा देने वाली है।” मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में संस्कृति और धर्म के प्रति जुड़ाव बढ़ता है।

रामनवमी पर तिंदवारी बना "अयोध्या": मंत्री रामकेश बोले- शोभायात्रा बनी आस्था का प्रतीक

उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए इसे “धार्मिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण” बताया। कस्बे की गलियों से गुजरती यह शोभायात्रा राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों से सजी थी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के बीच माहौल भक्तिमय हो गया।

रामनवमी पर तिंदवारी बना "अयोध्या": मंत्री रामकेश बोले- शोभायात्रा बनी आस्था का प्रतीक

शोभायात्रा मार्ग पर कई सामाजिक संगठनों ने भंडारे, पेयजल स्टॉल और आराम शिविर लगाए, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन समिति की सक्रियता और जनता का सहयोग आयोजन की सफलता की मुख्य वजह रहा। प्रशासन द्वारा शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

रामनवमी पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं॥ विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया अनुपम स्वागत: राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी से की आत्मीय भेंट

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में ठेकेदार नें कर लिया खेल मैदान पर कब्जा, प्रशासन की उड़ाई खिल्ली”

City News Uttar Pradesh

युवा कल्याण के तत्वाधान में खेल प्रतियोगिता : प्रतिभागियों नें दिखाई प्रतिभा

City News Uttar Pradesh

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh

भाजपा सदस्यता में आयेगी फस्ट: पार्टी की त्रिमूर्ति नें सफलता का दिया मंत्र

ब्रेकिंग न्यूज़