26.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडल कारागार में रहस्यमयी मौत: फंदे से लटका मिला बंदी, जेल प्रशासन पर सवालों की बौछार !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मंडल कारागार में रहस्यमयी मौत: फंदे से लटका मिला बंदी, जेल प्रशासन पर सवालों की बौछार !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जेल की ऊंची दीवारों और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में जेल में निरुद्ध 28 वर्षीय अभिषेक सिंह का शव कारागार परिसर के गैस गोदाम में फंदे से लटका मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया।

जिला जज जेल निरीक्षण में हो गये दंग: मिली नारकीय एवं अमानवीय व्यवस्थाजिस जेल में हर गतिविधि पर निगरानी का दावा किया जाता है, उसी जेल के भीतर एक बंदी का फंदे पर झूलता शव मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा रहा है। अतर्रा थाना क्षेत्र के अरखन पुरवा निवासी अभिषेक सिंह 11 मार्च 2026 से पॉक्सो एक्ट के मामले में मंडल कारागार में बंद था। गुरुवार दोपहर उसे जेल परिसर स्थित पाठशाला क्षेत्र में भोजन बनाने के कार्य में लगाया गया था।

मृत्युदंड पाए इंजीनियर दंपति बांदा में ही रहेंगे बंद: डरा रहा 'फांसी' का खौफ !बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह गैस टैंक में पानी डालने की बात कहकर गैस गोदाम की ओर गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर अन्य बंदियों को संदेह हुआ। जब वे वहां पहुंचे तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। अभिषेक का शव अंगोछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गर्मी में उबल रहीं बांदा जेल की बैरकें: बंदी फंगल इंफेक्शन का हो रहे शिकारमंडल कारागार जैसे उच्च सुरक्षा वाले परिसर में एक बंदी का इस तरह फंदा लगाना कई सवाल पैदा कर रहा है। बंदी इतनी देर तक अकेला कैसे रहा? गैस गोदाम तक उसकी पहुंच कैसे हुई? निगरानी व्यवस्था कहां थी? क्या किसी ने उसकी मानसिक स्थिति पर ध्यान दिया? इन सवालों के जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं हैं। जेल प्रशासन का दावा है कि अभिषेक का व्यवहार पूरी तरह सामान्य था। वह अन्य बंदियों से बातचीत करता था और उसके व्यवहार में किसी प्रकार की असामान्यता नहीं देखी गई थी। यही दावा अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है। यदि सब कुछ सामान्य था, तो फिर ऐसा कौन सा कारण था जिसने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फेसबुक पर लिखा ‘अलविदा’: डीपी पर लगाया ‘वेलकम डेथ’ का लोगो, युवक ने ‘तोड़ी’ जिंदगी की डोर

City News Uttar Pradesh

झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा हमला, बोले- हमने यहां से डकैत किए खत्म, और सपा डकैतों की समर्थक पार्टी है

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: बजट में सीएम की जलशक्ति मंत्रालय पर बरसी कृपा, विकास होगा तेज

City News Uttar Pradesh

पालिका के साथ भ्रष्ट साजिश : बिना गुनाह 2.60 करोड़ रुपये की जुर्माना नोटिस

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग खामियां देख रह गये दंग : अटल आवासीय परियोजना में सब मिला बेढंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़