City News Uttar Pradesh
प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं "किसान"
उत्तर प्रदेश

प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं “किसान”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में यहां एक किसान ऐसा हैं जिससे विदेशी खेती सीखने आते हैं। जीहाँ यह कहानी नहीं हकीकत हैं।यह साबित कर दिया हैं किसान प्रेम सिंह नें की आवर्तनशील (जैविक) खेती के प्रति विदेशी किसानों का भी रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसके गुर सीखने सात समुंदर पार से विदेशी किसान यहां आ रहे हैं। इसी श्रृंखला में पोलैंड के दो किसान आए हुए हैं। इनमें एक महिला भी है। दोनों ही बुंदेलखंड के मशहूर प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह के बड़ोखर खुर्द स्थित कृषि फार्म और ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर में खेती के गुर समझ और सीख रहे हैं। इनका प्रवास यहां सात दिन रहेगा।

प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं "किसान"
Amazing of Prem Singh: “Farmers” come here from abroad to learn farming

पोलैंड के कुदोवाज्द्रयी सिटी के डेमियन और दक्षिणी पोलैंड के पुओस्क सिटी की महिला किसान जोआना यहां पहुंचे हैं। दोनों रोजाना एग्रेरियन सेंटर परिसर में आवर्तनशील देशी खेती को गहनता से देख-समझ रहे हैं।

प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं "किसान"
Amazing of Prem Singh: “Farmers” come here from abroad to learn farming

आवर्तनशील खेती में रासायनिक खाद की बजाय गोबर, सब्जियों के छिलके, अन्य जैव अपशिष्ट पदार्थों के प्रयोग से बनी जैविक खाद, कंपोस्ट खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद व नाडेप विधि से बनी खाद का इस्तेमाल होता है। इस पद्धति की खेती में पानी का इस्तेमाल सीमित होता है। यह भी जोर दिया जाता है कि कृषि उत्पादन सीधे बाजार में बेचने की बजाए छोटे स्तर पर उसका प्रसंस्करण हो । यह भी नियम है कि पैदा हुए अनाज के एक हिस्से को अगली फसल की बुवाई के लिए संरक्षित रखा जाए।इस खेती से मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता बनी रहती है। जलधारण क्षमता बढ़ती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बहनांग तालाब का सांसद व डीएम ने किया हवन-पूजन के साथ शिलान्यास

Banda : देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, चढ़ाई अठवाइयां, भोर सबेरे से देर रात तक गूंजते रहे घंटा घड़ियाल …

नशे में धुत अधीक्षक द्वारा महिला से अभद्रता : स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल ?

पालिका बोर्ड बैठक में मालती का ‘दबदबा’: शहर के ‘कायाकल्प’ को पास हुए बड़े प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh

टमाटर की कीमत पर कब लगेगी लगाम ? अब 160 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

City News Uttar Pradesh

पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमले में दोषी सगे भाइयों समेत तीन को पांच-पांच साल कैद की कोर्ट ने सुनाई सजा

ब्रेकिंग न्यूज़