
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की “केन नदी में मरौली खंड “चार” बालू खदान “अवैध खनन का शैतान” बन गई है ? इसकी “शैतानियत के आगे प्रशानिक महकमा आश्चर्य जनक से शांत” है? डीएम जे. रीभा के लिये यह एक चैलेंज से कम नहीं है ? कथित तौर पर बताते हैं की “यह सब सत्ता दल से जुड़े माफियाओं की दिमागी करतूत का कमाल” है, जिसके चलते “लाल सोने” की लूट “निर्भीकता से कूट-कूट कर” हो रही है” ?

इसे खदान मालिक मलम्मपति मुरली एवं उसके सहयोगी, नोनू झा, राजेश साहू, एवं जगराम सिंह बंधु सत्ता की हनक दिखाकर “अवैध खनन का अट्टाहस” कर रहें हैं ? इसका खास जिम्मा पेशे से अध्यापक राजेश साहू एवं पूर्व प्रधान जगराम सिंह लिये हैं ? अवैध खनन को बुलंदियों की ओर ले जा रहें हैं?

डीएम जे. रीभा को हम बता दें की “लाल सोने की लूट” में मरौली खंड 4 बालू खदान के माफिया किसी से पीछे नहीं है। इनकी दबंगई से अवैध बालू खनन में हदें पार हो गई हैं ! निर्धारित सीमा से हटकर खनन का दुस्साहस तो सरेआम है ! “प्रत्यक्षमं किम प्रमाणम की कहानी चरितार्थ” हो रही है।

भारी पोंक लैंड मशीनों से केन में निर्धारित “जलधारा से अधिक गहराई तक कोख खंगालने की गर्जना गूंजती है, जो जिमेदार अधिकारियों को सुनाई नहीं देती आखिर क्यों” ? “गाईड लाईन के विपरीत अवैध खनन एवं परिवहन को हरी झंडी आखिर किस लालच” में हैं ? यह “डीएम जी रीभा के लिये गंभीर मनन का विषय” है ?

जुर्रत भरी दास्तां यह है की बालू ठेकेदार के गुर्गे ‘चैलेंज’ से दावा करते हैं की ने उन्हें अवैध खनन औऱ ओवरलोड परिवहन की मनमानी छूट है ? “खाकी और खादी का हमारे मालिकानों से गठजोड़” है ! किसकी मजाल है जो इस खदान में सघन जॉच और कार्रवाई कर सके! “इन्हीं हालातों में ओवरलोड और सीमांकन से हटकर अवैध खनन इस खदान की “नियति” सी बन गई” है ? किसानों के खेतों से जबरन रास्ता बनाकर “अवैध खनन का यहां गदर” मचा हुआ है !

समय रहते अगर इसमें रोक नहीं लगी तो आने वाले वक्त में “कई गांवों को बाढ़ के पानी में डूबने से बचना लोहे के चने सा चबाना होगा” ? यहां का बालू माफिया गठजोड़ किसी खूंखार अपराधी से कम नहीं है? “बालू माफिया के गुर्गों का फरमान है हम खतरनाक शैतान” हैं, “जिला प्रशासन हमारी उंगलियों के इशारे पर मेहरबान औऱ मोहताज” है ? देखना यह हैं की डीएम जी रीभा मरौली खंड चार खदान में “अवैध खनन का तिलिस्म” कब तोड़ “सरकारी राजस्व को लूटने” से बचाती हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
