27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला चिकित्सालय बन गया है कसाई बाड़ा? लूट सके तो लूट की मुहिम का बोलबाला !
उत्तर प्रदेश

जिला चिकित्सालय बन गया है कसाई बाड़ा ? लूट सके तो लूट की मुहिम का बोलबाला !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल बन गया है कसाईबाड़ा। यहां मरीजों का आर्थिक शोषण चरमोत्कर्ष पर है! हालात यह है की लूट सके तो लूट की कहावत पूरी तरह चरित्रार्थ होती है। मरीजों को दवा बाहर से खरीदने को बाध्य होना पड़ रहा है। यहां डॉक्टरों की जगह प्राइवेट एंबुलेस संचालकों की हुकूमत चलती है। एंबुलेस संचालक कमीशन का डाक्टरों को लालच देकर मरीजों को रेफर करवा ले जाते है। आश्चर्य की बात यह भी है की टांका लगाने के नाम पर मरीजों के तीमारदारों से बाहर से धागा मंगवाया जाता है। जिम्मेदार सीएमओ एवं सीएमएस की इन अव्यवस्थाओं पर आश्चर्यजनक चुप्पी क्यों ? यह गंभीर चर्चा का विषय है !

स्वास्थ बेहाल : बदलते मौसम में खासी और जुकाम के मरीज बढ़े

मरीज को भर्ती करने के बाद डॉक्टर मरीजो को बाहर के इंजेक्शन लिखते है। एंबुलेस संचालक डॉक्टरो से कह कर मरीजो का जबरन सीटी स्कैन करवा देते है। फिर अपनी एंबुलेस में मरीजो को ले जाते है। प्राइवेट सीटी स्कैन संचालक डॉक्टर और एंबुलेस चालको को कमीशन देते है ! चिकित्सा कर्मियों द्वारा मरीजो के साथ अभद्रता आम बात बन गई है। दुर्घटना में घायल मरीज ट्रामा सेंटर आते है। टांका लगाने के लिए कोई डॉक्टर नहीं रहते है।बार्ड ब्वाय टांके लगाते है!इसमें भी वसूली के आरोप लगते हैं। जिला अस्पताल के इई गिर्द खुले मेडिकल स्टोर संचालक मरीजो को खुले आम लूट रहे है।

जिला चिकित्सालय बन गया है कसाई बाड़ा? लूट सके तो लूट की मुहिम का बोलबाला !
Has the district hospital become a butcher shed? If you can loot then the looting campaign will dominate!

जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन डेढ माह से बंद पड़ी है। मरीजो की सीटी न होने से तीमारदारो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। जरा सी खरोंच आने पर डॉक्टर सीटी स्कैन करवाने की पर्ची थमा देते है। सीटी स्कैन के रेडियोग्राफर ने बताया कि उच्चाधिकारियो को सूचना दे दी गई है। जिला अस्पताल में गंदगी का बोलबाला है। हर वार्ड गंदगी से लबरेज रहते हैं। नर्सिंग ड्यूटी वालों से तो भर्ती मरीज उनके तीमारदारों से व्यवहार अनुकूल नहीं रहता। शिकायत पर कोई सुनने वाला नहीं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित नें जो कहा वह कर “दिखाया” : नवरात्र की पूर्व संध्या पर कराई सफाई

City News Uttar Pradesh

Banda- गरीबों के लिऐ जन आरोग्ययोजना महत्व पूर्ण: डीएम

City News Uttar Pradesh

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों के लिए लिखे धमकी भरे संदेश

आचार संहिता लागू होते ही हटाए गए होर्डिंग, बैनर और पोस्टर

City News Uttar Pradesh

सूर्य देवता का आशिर्वाद मंडल पावर कार्पोरशन करेगा ग्रहण : संकट का होगा निदान !

बुंदेलखंड के छात्रों को बड़ी सौगात: अब पढ़ाई का रास्ता नहीं होगा महंगा, सरकार मेहरबान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़