City News Uttar Pradesh
सड़क हादसा: डायल 112 पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, होमगार्ड की मौत, सिपाही समेत दो घायल
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसा: डायल 112 पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, होमगार्ड की मौत, सिपाही समेत दो घायल

  • बिनोद मिश्रा

बांदा। डायल 112 की बोलेरो गाड़ी चिल्ला थाना क्षेत्र में बुधवार को अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। गाड़ी में सवार चालक होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी में सवार सिपाही और मृतक होमगार्ड का पुत्र गंभीर घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सड़क हादसा: डायल 112 पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, होमगार्ड की मौत, सिपाही समेत दो घायल
Dial 112 collided with a tree and overturned in Khanti, home guard killed, two injured including constable

यूपी -112 की पीआरबी-795 में तैनात पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी होमगार्ड रामनरेश चंदेल (50) अपने साथी सिपाही जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के खरका पिपरी गांव निवासी दीपक कुमार (30) के साथ पपरेंदा गांव से चिल्ला की ओर किसी शिकायत पर जा रहे थे।

सड़क हादसा: डायल 112 पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, होमगार्ड की मौत, सिपाही समेत दो घायल
Dial 112 collided with a tree and overturned in Khanti, home guard killed, two injured including constable

गाड़ी होमगार्ड चला रहा था। पपरेंदा गांव के पास होमगार्ड का पुत्र राजा सिंह (25) मिल गया। उसे देख पिता ने गाड़ी में बैठा लिया। तीनों अतरहट गांव के पास पहुंचे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई। इससे होमगार्ड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिपाही और होमगार्ड का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की जानकारी पर चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, यूपी डायल-112 प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों को गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सिपाही और होमगार्ड पुत्र को भर्ती किया है। घटना की जानकारी लगने पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी भी जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली। अपर एसपी ने बताया कि सडक़ हादसे में होमगार्ड की मौत हुई है। सिपाही घायल है। दोनों के परिजनों को जानकारी दी गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुफ्त टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे पर थिरक उठी खुशी की मुस्कान

हादसा: घर के बाहर सो रहे अधेड़ को मैजिक नें कुचलकर पहुंचाया यमलोक, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

सीओ बबेरू सौरभ सिंह नें अपराध नियन्त्रण में जड़ा छक्का : वाहन चोर किये गये गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

दाल-चावल, आटा, शक्कर के दाम बढ़े, घर चलाना हो रहा मुश्किल

डीएम नें कहा “जय माता दी”: नव दुर्गा महोत्सव में व्यवस्थायें रहेंगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनन्दन ने थाने का किया औचक निरीक्षण : कहा- हिस्ट्रीशीटरों को करें गिरफ्तार, अन्य आपराधियों पर भी कसें शिकंजा

ब्रेकिंग न्यूज़