24.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बांदा नगर पालिका चेयरमैन ने वितरित किए कंबल
उत्तर प्रदेश

चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बांदा नगर पालिका चेयरमैन ने वितरित किए कंबल

 

– विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन साहू ने चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सभी सभासदों को शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन ने कहा कि गलत शिकायतें करके जिस तरह से भाजपा के लोगों ने पालिका के कार्यों में बाधा डालने का प्रयास किया है, वह बहुत ही निंदनीय है। शहर के लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए बार-बार पालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

– चेयरमैन ने सभासदों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रविवार को नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन साहू और सभासदों का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर चेयरमैन मोहन साहू ने सभी सभासदों को फोन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। शाम को पांच बजे महेश्वरी देवी चैराहे पर गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया।

चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बांदा नगर पालिका चेयरमैन ने वितरित किए कंबल
Banda Municipality Chairman distributed blankets on completion of four years

चेयरमैन मोहन साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिस प्रकार से नगर पालिका के कार्यों में बाधा डालने का प्रयास किया है, गलत शिकायतें करके वित्तीय एवं प्रशासनिक पावर सीज कराई हैं, वह निंदनीय है। पालिका के तमाम कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। शहर के लोग मकान दर्ज कराने जाते हैं तो उनको पालिका के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। नगर पालिका की ओर से अवैध रूप से होटल रेस्टोरेंट्स मैरिज हाल नर्सिंग होम एवं तमाम कमर्शियल स्थानों पर अवैध रूप से वसूली की जा रही है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने के नाम पर प्रत्येक घर से वसूली की जा रही है, जिसका पैसा पालिका में नहीं जमा कराया जा रहा, इसकी जांच होनी चाहिए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला अस्पताल में बिजली की कड़की : 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर भी धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

जलवा तेरा जलवा : बुंदेलखंड के 979 गांवों में महिलाओ की सरकार …

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 वर्ष के बच्चों का होगा टीकाकरण

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में सपा ‘टिकट’ पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का ‘पलड़ा’ भारी ?

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त नें किया खटान पेयजल योजना का निरीक्षण : खामियां उछल कर आ गई सामने

बांदा के ‘पशु अस्पताल’ बने ‘मौत के घर’: जर्जर छतों के नीचे ‘इलाज’ को ‘मजबूर डॉक्टर’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़