
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले का इतिहास और धार्मिक परंपराएँ आस्था की मिसाल पेश करती रही हैं। इसी कड़ी में जैन समाज ने इस वर्ष भी पर्युषण पर्व के समापन पर परंपरा के अनुरूप विमान एवं पालकी शोभायात्रा निकालकर पूरे शहर को भक्ति और आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। शोभायात्रा का पैमाना और भव्यता इतनी विशाल रही कि जहाँ-जहाँ से पालकी और विमान गुज़रे,पूरा माहौल भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों और उपदेशों से सराबोर हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत छोटी बाजार स्थित जैन चैत्यालय से हुई।

सुव्यवस्थित और अनुशासित कतार में चल रहे श्रद्धालुओं ने “अहिंसा परमो धर्मः” और भगवान महावीर के जयकारों से पूरे मार्ग को गूंजा दिया। महिलाएँ भक्ति-गीत गा रही थीं, भजनों की गूंज से वातावरण पवित्र बन गया। पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वज और नारों के साथ शोभायात्रा की शान बढ़ा रहे थे।

यात्रा महावीर चौक, बलखंडी नाका, स्टेशन रोड होते हुए जैन धर्मशाला पहुँची, जहाँ पालकी जी को उच्च सिंहासन पर विराजमान कराया गया। यहाँ भक्तों ने जिनवाणी की आरती, चौहर और भजन-कीर्तन कर श्रद्धा अर्पित की। रामलीला मैदान से लेकर चौक बाजार और कोतवाली चौराहा तक, जहाँ-जहाँ शोभायात्रा गुज़री, वहीं समाज के लोगों ने विमान और पालकी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

शोभायात्रा की भव्यता का अंदाज़ इसी से लगाया जा सकता है कि नगर के कई प्रमुख लोग भी इसमें शामिल हुए। इनमें भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन आदि लोग मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
