23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान !
उत्तर प्रदेश

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक ओर बुंदेलखंड में बेसहारा पशु सबसे बड़ी समस्या बनकर चुके हैं। ये पशु कभी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं तो कभी सड़क पर आने से हादसे का कारण बनते हैं। इन पशुओं से समस्या विकराल होती जा रही है।मंडल में बांदा की बात करें तो डीएम अनुराग पटेल के सामने परेशानी यह है की उनकी सख्ती के बावजूद शासन के निर्देशों के मुताबिक गोवंसो में आश्रय और गोवंश आवारा छोड़ने पर चालान आदि के निर्देश सिर्फ समीक्षा बैठकों की “बांसुरी धुन” से बनकर रह गये हैं। इस ओर डीएम साहब को भौतिक सत्यापन कर सख्ती करनी होगी।

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान !

आश्चर्य की बात यह हैं की मंडल के विभागीय आंकड़े हैरान करने वाले हैं। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में चारों जिलों में 1.36 लाख बेसहारा गोवंशों को आश्रय मिल चुका है। चारों जनपद में सिर्फ 14 हजार गोवंश ऐसे हैं, जो सड़क पर घूम रहे हैं। जबकि गोशालाएं सूनी हैं। गोवंश गांव से लेकर शहर तक बेसहारा नजर आ रहे हैं। ये गोवंश किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं ।

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान !
शहर के मुख्य मार्ग हों या फिर हाईवे, कई बार बीच रास्ते पर बैठे दर्जनों गोवंशों की वजह से रास्ता नहीं मिलता है, तो गाड़ी रोक चालक नीचे उतरते हैं और मवेशी हांकने के बाद आगे बढ़ पाते हैं।

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान !

बुंदेलखंड में पहले से सूखे से जूझ रहे किसानों के सामने अब बेसहारा गोवंश समस्या बनकर सामने आ रहे हैं। मेहनत करके किसान अपनी फसल तैयार करता है तो वहीं ये बेसहारा गोवंश इस फसल को चट कर जाते हैं। किसानों को इनसे सुरक्षा के लिए दिन-रात खेत पर रहकर सुरक्षा करनी पड़ती है।

उप निदेशक पशुपालन मनोज अवस्थी का दावा है की मंडल की सभी पंजीकृत गोशालाओं में 1.38 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं। जहां भी लापरवाही होगी, वहां कार्रवाई होगी। जो भी गोवंश सड़क पर घूम रहे हैं उन्हें भी संरक्षित किया जाएगा।लेकिन यह आंकड़े और दावे हकीकत से परे हैं !

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साली को बहलाकर साथ ले गया जीजा, पिता ने दामाद पर दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट

प्यार का कत्ल : बांदा में शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का गुड़ वर्क : पांच जादूगरनी चोरों को दबोचा, चार लाख के जेवर और नगदी बरामद

City News Uttar Pradesh

प्रकृति गा रही सोहर गीत: अनंती ने दिया बच्चे को जन्म, संख्या हुई बीस

City News Uttar Pradesh

हत्याकांड के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा: जुर्माना भी लगा

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें “नगर को बना दिया अयोध्या”: रोशनी से जगमगाये रास्ते और चौबारे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़