23.5 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : शादी के कुछ माह पहले लड़की ने दुपट्टे से लगाई फांसी, शास्त्री संगीत का कर रही थी डिप्लोमा
उत्तर प्रदेश

बांदा : शादी के कुछ माह पहले लड़की ने दुपट्टे से लगाई फांसी, शास्त्री संगीत का कर रही थी डिप्लोमा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई बुजुर्ग पट्टनपुरवा निवासी राजकरन की 19 वर्षीय पुत्री नीलम ने बुधवार रात कमरे के अंदर खुदकुशी कर ली। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां विद्या उसे जगाने गई। आवाज देने पर जब अंदर से बेटी ने कोई जवाब नहीं दिया तो मां ने किसी तरह हाथ डालकर कुंडी खोली। उसका शव छप्पर की धन्नी से फंदे में लटका मिला। इससे मां गश खाकर गिर गईं। शोर सुनकर 12 वर्षीय छोटा भाई कुलदीप पहुंचा। उसने बगल में रह रहे चाचा दासू प्रजापति व अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल देखा।

स्वजन ने बताया कि वह एक वर्ष पहले इंटर की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। इस बार व आइटीआइ करना चाहती थी। शहर के एक म्यूजिक केंद्र से शास्त्रीसंगीत का डिप्लोमा कर रही थी। अपने पढ़ाई व खुद के खर्चे के लिए वह घर में कपडों में सिलाई करती थी। रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। बाद में वहां उसने यह कदम उठाया है। पिता लखीमपुर खीरी के कृषि विभाग में माली हैं। भाई संदीप भी पिता के पास गया था। घटना की उन्हें मोबाइल पर सूचना दी गई है। वह चार बहनों में छोटी थी, मई माह में उसकी बरीछा व गोद भराई हुई थी। पिता की इच्छा थी कि इसी सर्दियों में उसके हाथ पीले कर देंगे। लेकिन घटना से उनके आरमानों में पानी फिर गया है। घटना से स्वजन बेहाल हैं।

कोतवाली निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन मामला खुदकुशी करने का ही सामने आया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विजेता किये गये सम्मानित

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द की पहल: नवाबी शान से लबरेज होगा नवाब टैंक।

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में दीपोत्सव : रामनवमी पर मंदाकिनी तट पर प्रज्वलित हुए साढ़े पांच लाख दीप, मंदाकिनी नदी किनारे दिखा मनोहर दृश्य

हाथ जोड़कर विनती करता रहा मुख्तार अंसारी: जज ने सुनाया दस साल का कारावास

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा पटेल द्वारा ‘बुंदेलखंड’ में ‘रेल क्रांति’ की मांग: केंद्रीय मंत्री से की ‘मुलाकात’

City News Uttar Pradesh

News : योगी का निर्देश, यूपी में 11 जनवरी को दोबारा होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़