- विनोद मिश्रा
बांदा। चंद्रावल नदी में नहाते समय डूब रही किशोरी को बचाने के चक्कर में उसका जीजा हादसे नदी में बह गया। जिसका चार घंटे बाद भी अभी कहीं पता नहीं चला है। गोताखोरों की मदद से पुलिस उसे पानी में खोज रही है। जबकि साली की हालत खतरे से बाहर होना बताई गई है।

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पचपुरा निवासी 28 वर्षीय बीरू पुत्र शिवचरन यहां अपनी ससुराल जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कलां गांव ससुरा गरीबा पुत्र बनवारी के घर आया था। जहां गुरुवार दोपहर वह अपनी पत्नी संगीता व 13 वर्षीय साली मधु आदि ससुरालीजनों के साथ गांव की चंद्रावल नदी नहाने गया था। बाढ़ की तेज बहाव की वजह से जीजा साली नदी में एक दूसरे का हाथ पकड़े थे। इसी बीच हाथ छूटने से साली गहरे पानी मे चली गई। डूब रही साली को गहरे पानी से निकलने के लिए जीजा भी गहरे पानी में चला गया। जहां से उसने किसी तरह साली को गहराई से बाहर कर बचा लिया। लेकिन खुद गहराई में समाकर बह गया।

आस-पास नहान रहे अन्य लोगो ने उसको बचाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें तेज बहाव व गहराई की वजह से सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने आनन-फानन पुलिस को मामले की सूचना दी। इसमें एसआइ रवींद्र कुमार थाने के अन्य पुलिस कर्मियों ने करीब 12-13 गोताखोरों को पानी में उतारा। गांव के अन्य लोग व स्वजन भी अपने स्तर से पानी में तलाश कर रहे हैं। नाव से भी कई किलोमीटर दूर तक खोज की गई है। अभी तक उसका पानी में कहीं पता नहीं चला है। दमकल कर्मी भी लगाए गए हैं। स्वजन ने बताया कि बीरू की शादी दो साल पहले संगीता के साथ हुई थी। जैसे-जैसे समय बीत रहा है पत्नी व अन्य स्वजन बेहाल हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

युवक के पानी में डूबने की जानकारी जैसे ही गांव के अन्य लोगों को हुई। वहां भीड़ लग गई। एसडीएम पैलानी रामकुमार व सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने घटनास्थल देखा। घटना के बारे में स्वजन व ग्रामीणों से जानकारी की। पानी में खोज रही गोताखोरों की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
