28.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- पहले भी बना चुका है हवस का शिकार
उत्तर प्रदेश

भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- पहले भी बना चुका है हवस का शिकार …

– शहर के एक मुहल्ले में हुई घटना, पुलिस को दी गई सूचना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पति के दूसरी शादी रचाने के बाद ससुराल में रह रही युवती को सुसरालीजन प्रताड़ित कर रहे हैं। आए दिन उसे मारपीट कर घर से भगाने का प्रयास किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली 23 वर्षीय महिला के पति ने दो वर्ष पहले दूसरी शादी रचा ली। महिला अपनी ससुराल में ही रह रही है। ससुरालीजन उसे आए दिन प्रताड़ित करते है। महिला का कहना है कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसके बच्चे नहीं हैं। ससुरालीजन उसे मारपीट कर घर से भगाना चाहते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह वह घर में अकेली थी, तभी उसके देवर ने उसे दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा।

महिला किसी तरह जान बचाकर घर से भाग खड़ी हुई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। शाम को जब वह घर पहुंची तो दोबारा ससुरालीजनों ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का कहना है कि इसके पहले भी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसे छत से नीचे फेंक दिया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- भाजपा केआत्म निर्भर अभियान कार्यक्रमों की तिथियां घोषित।

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर हल्ला बोल: चाचा भतीजा बन गये हैं मुंगेरी लाल !

City News Uttar Pradesh

Banda : ग्रामीणों की समस्याओ का निस्तारण हमारी प्राथमिकता -देवेश कुमार मोनू …

City News Uttar Pradesh

भारत रत्न नाना जी देशमुख की कर्मस्थली नागपुर के बाद आरएसएस के लिए चिंतन का दूसरा केंद्र बना ‘चित्रकूट’ …

यूपी चुनाव 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- बसपा के निष्कासित नेताओं को शामिल करने से किसी पार्टी का नहीं होगा भला

City News Uttar Pradesh

सपा का प्रशासन पर हमला : चोरी, लूट और जमीन घोटाले पर फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़