23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी के चित्रकूट समेत इन पांच जिलों में जल्द शुरू होगी वायुसेवा, योगी आदित्यनाथ सरकार और एएआई (AAI) के बीच एमओयू (MOU) साइन
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूपी के चित्रकूट समेत इन पांच जिलों में जल्द शुरू होगी वायुसेवा, योगी आदित्यनाथ सरकार और एएआई (AAI) के बीच एमओयू (MOU) साइन

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पांच जिले अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती और सोनभद्र जल्दी वायुसेवा से जुड़ जाएंगे। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत इन जिलों में विकसित किये जा रहे एयरपोर्ट के संचालन और प्रबंधन के लिए भारतीय विमनपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और राज्य सरकार के बीच शुक्रवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में अनुबंध (एमओयू ) पर हस्ताक्षर किए गए। अब इन हवाई अड्डों के लाइसेंसिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही इन सभी पांच स्थानों से वायुसेवा शुरू हो जाएगी।

यूपी के चित्रकूट समेत इन पांच जिलों में जल्द शुरू होगी वायुसेवा, योगी आदित्यनाथ सरकार और एएआई (AAI) के बीच एमओयू (MOU) साइन
Air service will start soon in these five districts including Chitrakoot of UP, MoU sign between Yogi Adityanath government and AAI

उत्तर प्रदेश के इन पांचों एयरपोर्ट का विकास राज्य सरकार करेगी और सेवाप्रदाता के रूप में उनका संचालन और प्रबंधन करेगा। अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एसपी गोयल और एएआइ के अध्यक्ष एके पाठक के बीच अनुबंध पत्र का आदान-प्रदान हुआ। इसी क्रम में पांचों एयरपोर्ट की परिसंपत्तियों और पूंजीगत कार्य एएआई को हस्तांतरित किये जा रहे हैं। अनुबंध के बाद अब इन एयरपोर्ट के लाइसेंसिंग की प्रक्रिया होगी और जल्द ही पांचों हवाई अड्डों से वायुसेवा शुरू हो जाएगी।

सीएम बोले : एयर कनेक्टिविटी होने से विकास को लगेंगे पंख

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एयरपोर्ट ऐसे क्षेत्रों में स्थापित हो रहे हैं जो विकास की दौड़ में किन्हीं कारणों से पीछे छूट गए थे। श्रावस्ती, सोनभद्र और चित्रकूट तो आकांक्षात्मक जिले हैं। यहां से एयर कनेक्टिविटी होने से इन क्षेत्रों के विकास को पंख लगेंगे। पांच साल पहले लोग आजमगढ़ के नाम से डरते थे। आज हम वहां वायुसेवा प्रदान करने जा रहे हैं।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- रेलवे की बल्ले बल्ले: बुंदेलखंड से 21 बोगियों की पहली बालू रैक रवाना।

City News Uttar Pradesh

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ! चौकीदार जानकर भी अनजान ?

City News Uttar Pradesh

स्टेशन पर मिली सिर कटी लाश बनी जीआरपी के लिए मुसीबत, फिर मददगार बना आधार कार्ड

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हेतु कर रहे लक्ष्य भेदन

City News Uttar Pradesh

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव की रही धूम : पांच नन्ही परियों का केक काट मनाया गया बर्थडे, डीएम की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां कीं साझा

साइबर अपराधियों पर कसेगा ‘शिकंजा’ : हर थाने में बना सेल, एक वर्ष में 1065 केस चेतावनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़