City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- कार्यशाला: केंचुआ खाद उत्पादन किसानों के लिये मुफीद।

 

  • रिपोर्ट – रामबाबूनिषाद

बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में कृषि प्रसार व एनआरएम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 30 दिवसीय केंचुआ उत्पादक प्रशिक्षण के पहले दिन बुधवार को कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने कहा कि बुंदेलखंड के किसान केंचुआ खाद उत्पादन से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बुंदेलखंड में आने वाले समय में जैविक खेती का महत्व बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम से एक तरफ जहां केंचुआ उत्पादकों को बाजार मिलेगा तो दूसरी तरफ किसान अपने जैविक उत्पाद से अच्छा मूल्य प्राप्त करेंगे।

परियोजना के प्रधान अन्वेषण व कृषि प्रसार विभागाध्यक्ष डॉ. भानू प्रकाश मिश्रा ने मिशन एकीकृत औद्यानिक विकास योजना, सुपारी, मसाला विकास निदेशालय (कोचिकोड, केरल) द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया।
मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, डॉ.अरविंद कुमार गुप्ता 25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। डॉ. मुकुल कुमार (निदेशक बीज प्रक्षेत्र) और सह प्रधान अन्वेषण डॉ. बीके गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रो.एसवी द्विवेदी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. जगन्नाथ पाठक, डॉ. आरके सिंह, डॉ. देव कुमार, डॉ. चंद्रकांत तिवारी, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. धीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं ‘गरीबों की ढाल’: फुटपाथ दुकानदारों को बांटी ‘संवेदना’ की छांव

City News Uttar Pradesh

बांदा : दरिंदगी की दास्तां से कांपा दिल, छह साल की मासूम से दुष्कर्म …

69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा के लिए गले की हड्डी बन सकता है यह मुद्दा, उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को बड़ा झटका

गला कसकर महिला को उतारा था मौत के घाट, बांदा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पड़ोसी युवक को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

यूपी : गांव-गांव तक पहुंचेंगी रोडवेज बसें, सरकार ने बस संचालन के लिए मांगे नए रूट के प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह के निरीक्षण में अधिकारी करनें लगे हाय राम…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़