City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द सिंह के निरीक्षण में अधिकारी करनें लगे हाय राम…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को सरकारी योजनाओ के निरीक्षण में मातहतों की लंबी परेड करा खूब छकाया।मटौंध स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला और जलनिगम के कार्यौ को देख असंतुष्टताजाहिर की। डीएम ने कनवारा रोड पर स्थित जल निगम की पांच एमएलडी क्षमता वाली एसपीटी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) का भी निरीक्षण किया। तीन वर्षों से कटरा क्रासिंग के पास टूटी मेन राइजिंग पाइप लाइन अब तक न बदलने पर दो माह के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए।


मटौंध की कान्हा गोशाला निरीक्षण में डीएम को बताया गया कि सात एकड़ में बनी इस गोशाला में 300 गोवंश की क्षमता है, जबकि वर्तमान में 476 गोवंश हैं। नर-मादा अलग-अलग रखे गए हैं। डीएम ने आसपास के गांवों के अन्ना पशु भी यहां रखने के निर्देश दिए। टिनशेड और खाली स्थलों पर पीपल, बरगद, पंचवटी आदि के पौध तथा पशु चारे के लिए बरसीम, जई आदि उगाने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव धीर, नगर पंचायत ईओ विजय बहादुर यादव आदि मौजूद थे।


उधर, कनवारा रोड स्थित एसपीटी के निरीक्षण के दौरान डीएम को जल निगम 16वीं खंड अधिशासी अभियंता ने बताया कि दिसंबर 2017 में कटरा क्रासिंग में अंडरपास निर्माण के दौरान 450 एमएम व्यास की राइजिंग मेन लाइन टूट गई थी। यह अब तक नहीं बन पाई। डीएम ने इसकी पुन स्थापना दो माह में करके एसपीटी चालू करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी सहित अधिशासी अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि मौजूद थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मध्य प्रदेश “अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

मंदिर के पास ‘बछड़े’ का ‘कटा सिर’ मिलने से हड़कंप: प्रदर्शन और जाम से प्रशासन के ‘उड़े होश’ !

City News Uttar Pradesh

नये साल में डीएम अनुराग के नये तेवर : समझाया हो संपूर्ण समस्या का निदान

खप्टिहा कलां में हुआ विराट दंगल : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

Banda : गर्मी आने के साथ पानी के लिए मचने लगा हो-हल्ला, वैध और अवैध खनन के चलते सूखने की कगार पर पहुंची नदियां …

ब्रेकिंग न्यूज़