City News Uttar Pradesh
दो बच्चों की मां रुपये गहने लेकर प्रेमी के संग हुई फरार : पति ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तर प्रदेश

दो बच्चों की मां रुपये गहने लेकर प्रेमी के संग हुई फरार : पति ने दर्ज कराया मुकदमा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो बच्चों की मां घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई। पति अपने पुत्र को लेकर इलाज कराने बांदा मेडिकल कॉलेज गया था। पति ने पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिले में अतर्रा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह अपने पुत्र का इलाज कराने बांदा मेडिकल कॉलेज गया था। उसकी पत्नी और पुत्री घर में अकेली थीं।

दो बच्चों की मां रुपये गहने लेकर प्रेमी के संग हुई फरार : पति ने दर्ज कराया मुकदमा
Mother of two children absconded with her lover after taking jewelery and money: Husband filed a case

पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर बेटी से बाजार जाने का बहाना बनाकर घर से निकली थी। जब काफी देर तक पत्नी घर नहीं लौटी तो पुत्री ने फोन कर उसे जानकारी दी। इस पर आनन-फानन वापस घर आया और पत्नी के बारे में जानकारी की। इस दौरान पता चला कि पत्नी कस्बा निवासी मनोज पांडे के साथ गई है। पीड़ित ने आरोपी पर पत्नी के साथ अप्रिय घटना की भी आशंका जताई है। पीड़ित ने बताया कि जब इस बारे में आरोपी से बात की तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : न‍िर्वस्‍त्र म‍िला युवती का शव, प‍िता की श‍िकायत पर दुष्‍कर्म और हत्‍या का मुकदमा दर्ज….

City News Uttar Pradesh

अछरोड़ बालू खदान : पूर्व सांसद भैंरो मिश्रा के नाम का सहारा ले कर हो रहा अवैध खनन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी यादव बीमार, चर्चा सुन पुलिस ने शुरू कराई कांबिंग …

City News Uttar Pradesh

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

City News Uttar Pradesh

राइस मिल संचालक ने सहायक उपायुक्त पर लगाया घूस मांगने का आरोप, शासन-प्रशासन को भेजा पत्र …

City News Uttar Pradesh

बांदा : चाट विक्रेता ने पत्नी-साली के साथ मिलकर किसान को उतारा मौत के घाट, रुपयों के लेन-देन में हुआ था विवाद …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़