28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त और डीएम की रणनीति, किसान महसूस करेगें आंनद !

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयालऔर ड़ी एम आनन्द कुमार किसानों की आमदनी क़ो आनन्द मय बना देना चाहते हैं । प्रदेश सरकार के किसान कल्याण मिशन की मंशा कम लागत में अधिक उत्पादन है। इससे किसानों की आमदनी में इजाफा कराने की मंशा और रणनीति बनाई हैं। मंडलायुक्त ने कृषि विश्वविद्यालय में मिशन उद्घाटन के बाद आमदनी की रणनीति को उजागर किया।


मिशन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी पर आयुक्त ने कहा कि महिला किसान सरकारी योजनाओं और नई तकनीकों का ज्ञान जरूर हासिल करें। किसान कल्याण मिशन से किसानों को लाभ होगा। खेती के साथ पशुपालन और अन्य उद्यम भी कर सकेंगे।


डीएम आनंद कुमार सिंह ने उम्मीद जताई कि मिशन से किसानों की आमदनी में जरूर वृद्धि होगी और वह आर्थिक आंनद की कारगर अनुभूति करेगें। उन्होनें समझाया मायूस न हो किस्मत के ताले खुलेंगे, तकदीर खुशहाल होगी।उन्होंने जिले के हरेक विकास खंड मुख्यालय में कृषि विभाग व संबंधित विभागों को प्रदर्शनी लगाकर किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और गोष्ठियों के निर्देश दिए। यह भी भरोसा दिलाया कि किसानों को उनकी उपज का मुनासिब मूल्य दिलाने का प्रभावी प्रयास किया जाएगा।


विश्वविद्यालय कुलपति डा.यूएस गौतम ने कहा कि किसान विविधता जैसे संरक्षित खेती, नेचुरल फार्मिंग और एकीकृत कृषि प्रणाली आदि पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने 100 गांव गोद लिए हैं। जारी गांव को आदर्श गांव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आयुक्त और डीएम ने विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी/स्टॉल का अवलोकन किया।


आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा तीन गर्भवती की गोद भराई पर फलों की टोकरी बांटी। बच्चों का अन्न प्रासन भी कराया। सहायक अध्यापक डा.अनिकेत हनुमंत कल्हापुरे ने समन्वित खेती और गृह विज्ञान वैज्ञानिक डा.प्रज्ञा ओझा ने आदर्श पोषण वाटिका तथा डा.मानवेंद्र सिंह ने बकरी पालन व डा.अखिलेश कुमार ने मधुमक्खी पालन के बारे में बताया।


गोष्ठी में जेडीसी रमेशचंद्र पांडेय, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक उमेशचंद्र कटियार, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पीडी आरपी मिश्र, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह यादव व उप निदेशक (कृषि) रामकुमार माथुर, कृषि अधिकारी डा.प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क ‘उजागर’ :113 फर्जी खातों व 96 मोबाइल नंबरों की ‘गहन’ जांच

City News Uttar Pradesh

सावन का पहला सोमवार : हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय …

प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया ‘कद’

City News Uttar Pradesh Desk

बाबा की हत्या में नाती को हुई आजीवन कारावास, शराब के लिए पैसे न देने पर कुल्हाड़ी से काट दी थी गर्दन

City News Uttar Pradesh

बसपा की चुनाव में करारी हार: 23 जून को मायावती कर सकती हैं समीक्षा, आकाश आनंद को फ‍िर म‍िल सकती है ज‍िम्‍मेदारी

यूपी : पूर्वांचल-बुंदेलखंड पर नई एमएसएमई नीति के तहत फोकस, योगी सरकार को छोटे उद्यमियों से है खास उम्मीदें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़