City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर नीयत में खोट

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अधेड़ महिला के साथ हैवानियत के बाद हत्या की वारदात को लेकर विपक्ष एक बार फिर यूपी सरकार पर हमलावर है। घटना के बाद जिस प्रकार से पुलिस की लापरवाही सामने आई है, उससे सरकार की किरकिरी हो रही है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है।

बीजेपी सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘बदायूं में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानियत और दरिंदगी का जो वीभत्स रूप पोस्टमार्टम में सामने आया है वह दिल दहलाने वाला है। भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश न करे और मृतका व उसके परिवार को पूर्ण न्याय मिले।भाजपा सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने।’

दोषियों को सख्त सजा दिलाए सरकार : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि ‘उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना अति-दुखद व अति-निंदनीय है। बीएसपी की मांग है कि राज्य सरकार इस घटना को गंभीरता से ले और दोषियों को सख्त सजा दिलाना भी सुनिश्चित करे। ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।’

महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा पर सरकार की नीयत में खोट है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है।’


अंतरराष्ट्रीय नेता बनने में जुटे योगी : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि ‘आदित्यनाथ जी आपके राज में धर्म स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं। बदायूं कांड में महिला के साथ दरिंदगी सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की ये घटना पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। यूपी सरकार क्राइम कंट्रोल में पूरी तरह फेल है, लेकिन मुख्यमंत्री प्रदेश देखने के बजाय अंतरराष्ट्रीय नेता बनने में जुटे हैं।’


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में नौतपा नें स्नान पर लगाया प्रतिबंध : सुबह से ही पानी बन जाता है अग्निजल

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह की इच्छा, किसानों के घर आये “आनन्द” …

डीएम दीपा रंजन नें खटान पेयजल योजना देखी : मैन पावर बढ़ाने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में यमुना नदी में नहाते समय जीजा की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो सालों की बचाई जान

नशे के बाड़े में खड़ी थी ‘गांजे की फसल’ : पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, 43 किलो जब्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़