City News Uttar Pradesh
बांदा में यमुना नदी में नहाते समय जीजा की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो सालों की बचाई जान
उत्तर प्रदेश

बांदा में यमुना नदी में नहाते समय जीजा की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो सालों की बचाई जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसलने से जीजा गहरे पानी में जाकर डूब गया। बचाने में उसके दोनों साले भी डूबने लगे। गनीमत रही पानी में बहे दोनों सालों की चरवाहों ने जान बचा ली। गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम ने बहनोई के शव को 28 घंटे बाद 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।
जालौन जिले के गोहत थाना अंतर्गत मड़ोरी गांव निवासी राजपाल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र उदय सिंह सप्ताह भर पहले यहां अपनी ससुराल पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव आया था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने छोटे साले 18 वर्षीय चुन्नू और 20 वर्षीय मनीष के साथ यमुना नदी नहाने गया था। वहां नहाते समय उदय का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। दोनों सालों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर चरवाहों ने पानी में कूदकर किसी तरह दोनों सालों को बाहर निकाल कर बचा लिया। इस बीच उनका बहनोई गहरे पानी में समा गया। साले चुन्नू और मनीष ने स्वजन को मामले की सूचना दी।

बांदा में यमुना नदी में नहाते समय जीजा की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो सालों की बचाई जान
Brother-in-law drowned while bathing in Yamuna river in Banda, divers saved lives for two years

ग्रामीण व स्वजन के साथ थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने उसकी खोजबीन शुरू कराई। स्थानीय छह से सात गोताखोर लगाए गए। लेकिन पता नहीं चल पाया। बुधवार को प्रयागराज से आई एसडीआरएफ स्टेट डिजाइनर रिस्पांस फोर्स टीम ने करीब 28 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब सवा एक बजे उदय का शव पानी से बाहर निकाला। शव देखते ही स्वजन बेहाल हो गए। दिवंगत के चाचा राहुल सिंह खेंगर ने बताया कि पत्नी काजल समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा

बुंदेलों ने खून से लिखे खत: पीएम मोदी को लिखा, बुंदेलखंड राज्य बनने से ही आएगी खुशहाली

बांदा में खपटिहा 356/1 बालू खदान माफिया, यहां चला रहा समानांतर सरकार ?

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम के कड़े निर्देश अधिकारी समस्याओं का निस्तारण गुण बत्ता एंव तत्परता से करें।

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार अंसारी को गाजीपुर न ले जानें का अंतिम समय में प्रशासन नें बदल दिया प्लान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़