
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन का “खेल इतने बड़े स्तर” पर चल रहा था कि मानो “बालू माफिया” खुलेआम “कानून को चुनौती” दे रहे हों। लगातार मिल रही “शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन” ने “कड़ा रुख” अपनाया और “छापेमारी कर अवैध खनन” के “नेटवर्क पर बड़ा प्रहार” किया। बांदा तहसील क्षेत्र के ग्राम अछरौड और उजरेहटा में बालू के अवैध खनन और परिवहन की शिकायतों पर खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 8 और 9 मार्च को विशेष जांच अभियान चलाया।

इस दौरान टीम ने अवैध परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टरों को पकड़कर जब्त कर लिया, जबकि मौके से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से जमा की गई बालू भी बरामद की गई। जांच के दौरान प्रशासनिक टीम को अवैध परिवहन करते हुए कई वाहन नजर आए। 8 मार्च को कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर बालू का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। टीम ने तत्काल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। अगले ही दिन 9 मार्च को कार्रवाई और तेज कर दी गई। जांच के दौरान दो और ट्रैक्टर बालू के अवैध परिवहन में लिप्त पाए गए। अधिकारियों ने दोनों ट्रैक्टरों को भी जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद अवैध परिवहन में संलिप्त तीनों ट्रैक्टरों को अग्रिम आदेश तक थाना मटौंध की अभिरक्षा में रखा गया है।

छापेमारी के दौरान टीम को ग्राम अछरौड-उजरेहटा क्षेत्र में बालू का एक बड़ा अवैध डम्प भी मिला। मौके पर जांच करने पर करीब 135 घन मीटर बालू जमा पाई गई, जिसे बिना अनुमति के संग्रहित किया गया था। प्रशासन ने इस पूरे डम्प को तत्काल निरुद्ध करते हुए थाना मटौंध की सुपुर्दगी में दे दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी जे रीभा के निर्देशों पर की गई। जिला खनिज अधिकारी का दावा है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इलाके में अवैध खनन का कारोबार चल रहा था, लेकिन इस तरह की सख्त कार्रवाई पहली बार देखने को मिली है। हालांकि प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर पहले लगाम क्यों नहीं लग पाई ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
