City News Uttar Pradesh
गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत : पांच ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज, दहेज का भी लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत : पांच ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज, दहेज का भी लगाया आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पति समेत पांच ससुरालीजन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिखा गया। मृतका के पिता ने शव देख संदेह जाहिर कर पोस्टमार्टम की मांग की थी।

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत : पांच ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज, दहेज का भी लगाया आरोप
Pregnant woman dies under suspicious circumstances: case filed against five in-laws, alleging dowry

आपको बता दे, मोतियारी गांव निवासी राजा उपाध्याय की 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी प्रियंका की चार अगस्त को घर में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के संदेह जाहिर करने पर पोस्टमार्टम कराया गया था। मंगलवार को पिता विनोद तिवारी ने प्रभारी सीओ अतर्रा जियाउद्दीन अहमद को शिकायती पत्र दिया था। मरका के चरका गांव निवासी पिता विनोद तिवारी की तहरीर में कहा गया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी सात जुलाई 2017 को की थी।

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत : पांच ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज, दहेज का भी लगाया आरोप
Pregnant woman dies under suspicious circumstances: case filed against five in-laws, alleging dowry

शादी के एक वर्ष बाद से ससुरालीजन तीन लाख रुपये, बाइक व तीन बीघा जमीन कछार की मांग बराबर करते रहे। आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न को लेकर ससुरालीजनों ने मारपीट की, इसी वजह से मेरी पुत्री की मौत हुई है। उनके पांच वर्ष का नाती राघव है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि प्रभारी सीओ के आदेश पर गैर इरादतन हत्या सहित दहेज उत्पीड़न का मामला पति राजन उर्फ राजा उपाध्याय, सास जयकुमारी, देवर अंकित, ननद व ननदोई अनिल कुमार पांडेय पर लिखा गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अयोध्या में शुरू राम मंदिर का निर्माण, चित्रकूट मंडल में हनुमान मंदिर पर कानूनी बवाल !

City News Uttar Pradesh

मंदिर के पास मिला साधु का शव : प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होना मान रही पुलिस

ट्रक और रोडवेज में हुई जोरदार भिड़ंत : बस में सवार यात्रियों में मचा हड़कंप, चार घायल

City News Uttar Pradesh

बिजली संकट पर विधायक का ‘करंट’ एक्शन: प्रकाश द्विवेदी ने दिलाई निर्बाध बिजली की गारंटी

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों का “डे नाइट” मैच !

City News Uttar Pradesh

बैंकिंग सर्वर का सत्यानाश: तकनीकी व्यवस्था ‘कोमा’ में, सिस्टम अब ‘भगवान भरोसे’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़