24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस की हुंकार: स्कूलों में लूट, अस्पतालों की दुर्दशा और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की हुंकार: स्कूलों में लूट, अस्पतालों की दुर्दशा और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। राजनीति के गलियारों में इन दिनों बांदा ज़िला सबसे चर्चित केंद्र बना हुआ है। एक ओर सत्ताधारी दल के नेता विकास की दुहाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्षी खेमा जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने में जुटा है। इस राजनीतिक संग्राम में सबसे तेज़ मोर्चा कांग्रेस ने खोला है, जहाँ जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में संगठन पूरी ताक़त से मैदान में उतर चुका है। जनता से जुड़े मुद्दों जैसे बिजली संकट, अस्पतालों की बदहाली, स्कूलों की मनमानी और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सीधे डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरने का काम किया। कांग्रेस ने जिन सात मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा, वे सीधे तौर पर सरकार की नीतियों की असफलता पर सवाल खड़े करते हैं।

कांग्रेस की हुंकार: स्कूलों में लूट, अस्पतालों की दुर्दशा और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा

इनमें बिजली कटौती पर रोक, अस्पतालों में इलाज की गारंटी, निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण, रिश्वतखोर लेखपाल-सचिवों पर कार्रवाई, टोल टैक्स में छूट, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर स्थानों का नामकरण प्रमुख हैं। राजेश दीक्षित ने कहा “बांदा की जनता त्रस्त है। यह अंधी सरकार केवल दिखावा करती है, धरातल पर काम नहीं। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।” प्रदर्शन में संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. संजय द्विवेदी, द्वारकेश यादव मंडेला, मोहम्मद इदरीश, बलदेव वर्मा एडवोकेट, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट जैसे दिग्गज नेता शामिल रहे। सभी ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। डीएम कार्यालय से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“खबर का असर” : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में “इंस्पेक्टर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज”

City News Uttar Pradesh

प्रेमी-प्रेमिका ने भाग कर मंदिर में रचाई शादी: फिर कर लिया कोर्ट विवाह

City News Uttar Pradesh

बांदा में कलयुग का प्रकोप चरम पर : ग्यारह साल की मासूम बच्ची के साथ बूढ़े नें किया दुष्कर्म

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें गोविंद सागर बांध का किया स्थलीय निरीक्षण: पकड़ी खामियां

‘बेगम की सराय’ में ‘अय्याशी की गूंज ? किरण कॉलेज चौराहे पर ‘अंधेरे’ का ‘खेल’, नहीं पहुंचती पुलिस ?

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश की पहल: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल ‘एक्सरे और सिटी स्कैन’ शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़