- विनोद मिश्रा
बांदा। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में 49 शिकायतें आईं। इनमें आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामले संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए समस्या निस्तारण के निर्देश दिए गए।

डीएम अनुराग पटेल की अध्यक्षता में तहसील नरैनी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों को गंभीरतापूर्वक, समय से एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किए जाने के निर्देश डीएम ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को दिए।

समाधान दिवस में कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से आठ प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिसमें राजस्व विभाग की 20, विकास विभा की 8, पुलिस विभाग की 8, विद्युत विभाग की 5, पीडब्ल्यूडी एवं पूर्ति विभाग की एक-एक शिकायतें प्राप्त हुई।

डीएम अनुराग पटेल ने प्राप्त मामलों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। एसपी अभिनंदन ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण समय से किया जाए। फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें, उसे टालें नहीं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, उपजिलाधिकारी नरैनी सुरजीत सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हुबलाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरएन प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल, तहसीलदार नरैनी परशुराम सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी तरह सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान पर कुल 31 प्रकरण आए। मौजूद अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने छह प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों को अधिकारियों को सौंप दिया गया। हिदायत दी गई कि शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
