City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : समाजवादी लैपटाप को देखने, युवक के साइबर कैफे पहुंचे अखिलेश यादव…

 

बांदा : शहर के आवास विकास स्थित एक साइबर कैफे की दुकान पर जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे तो युवक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूर्व मुख्यमंत्री यहां युवक से मिलने इसलिए गए थे क्योंकि उन्होंने सात वर्ष पहले सीएम रहते हुए बांदा आकर लैपटाप दिया था। आज इसी के जरिए साइबर कैफे में शैलेंद्र अपना रोजगार चला रहे हैं।

शनिवार को सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, सपा नेता ओमनारायन त्रिपाठी विदित की जानकारी पर सीधे आवास विकास स्थित शैलेंद्र कुमार के साइबर कैफे पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने हालचाल लेते हुए लैपटाप के बारे में पूछा तो शैलेंद्र ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्हें आपके द्वारा जीआइसी मैदान में दिया गया था। डिप्लोमा कंप्यूटर ऑफ अप्लीकेशन का कोर्स पहले से कर रखा था और इसे रोजगार का जरिया बना लिया। लैपटाप कमाई के साथ पढ़ाई में भी काम आ रहा है। कोरोना काल में लोगों के कई कार्य किए और अच्छी कमाई भी हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने शैलेंद्र से कहा कि आगे भी इसका बेहतर प्रयोग करते रहिए। शैलेंद्र, मां विमला देवी, छोटा भाई सतीश, बहन सीमा सिंह पूर्व सीएम के कैफे में आने पर बेहद खुश है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिल दहलाने वाली घटना : रेलवे ट्रैक पर म‍िले प्रेमी युगल के शव

डीएम जे. रीभा का बड़ा एक्शन: ओवरलोड, ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर चलेगा कानून का डंडा

Banda – ठंड लगने से किसान खेत में अकड़ा, मौत…

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन को सूचना विभाग नें दिया झटका : प्रेस वार्ता में उजागर हुआ “नाकारापन” !

City News Uttar Pradesh

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : मंडलायुक्त आरपी सिंह नें की गहन समीक्षा, सुनी समस्यायें

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधान सभा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह के जनसंपर्क की धूम ! जीत रहें हैं दिल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़