बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर एक बार फिर सियासी हमला किया है। अखिलेश यादव ने अपने बांदा प्रवास के दूसरे दिन मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर निशाना साधा। सपा मुखिया ने कहा कि किसान विरोधी कानून को वापस लेना ही होगा।

सरकार किसानों को धोखा दे रही है
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार सुबह सपा नेता और बीएसपी सरकार में कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई हसन सिद्दीकी से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां पर महोबा से दो बार विधायक रहे अरिमर्दन सिंह समेत काफी संख्या में लोग सपा में शामिल हुए। बाद ने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की किसानों के साथ बातचीत एक बार फिर फेल हो गई। बीजेपी किसानों से लगातार बात करेगी लेकिन एमएसपी नहीं देगी, सरकार किसानों को धोखा दे रही है।

आत्महत्या करने के लिए मजबूर है किसान
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। बुंदेलखंड का किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार और किसानों के बीच चल रही वार्ता में किसान जीतेंगे। बीजेपी सरकार को किसानों के लिए लाए गए कानून वापस लेने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कॉरिडोर बनाकर रोजगार देने की बात करती है लेकिन कॉरिडोर के लिए पैसा कहां से लाएंगे। बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
