26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जल्द बनकर तैयार होंगे 12 नए एयरपोर्ट : मंत्री नंद गोपाल नंदी

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश में 12 नए एयरपोर्ट जल्द बनकर तैयार होंगे। प्रदेश में संचालित 8 एयरपोर्ट पर विकास और सुधार के लिए भी प्रदेश सरकार ने बजट जारी किया है। उन्होंने कहा कि कानपुर और गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण कराया जाएगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने विधानमंडल भवन स्थित अपने कक्ष में प्रदेश में एयरपोर्ट निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर नया सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है। कानपुर एयरपोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव के लिए 50 एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को उपलब्ध कराई गई है।


नंदी ने बताया कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) में चयनित अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती तथा मुरादाबाद एयरपोर्ट्स का नो-फ्रिल्स एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन एयरपोर्ट पर 85 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है।

उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के लिए 4 करोड़ 26 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। मुरादाबाद के लिए भी जल्द राशि स्वीकृत होगी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट पर जलापूर्ति एवं स्ट्रीट लाइटों के लिए राशि जारी हो गई है। प्रयागराज एयरपोर्ट पर ड्रेनेज के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रस्ताव मिला है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियन्ता से उसका परीक्षण कराया जा रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड को मिलेगा नया रेल कॉरिडोर: सिंगल से डबल ट्रैक पर दौड़ेगा विकास, 75% कार्य पूरा

पिता की डांट से नाराज नशेड़ी युवक कुएं में कूदा, पुलिस ने चारपाई डालकर बाहर निकाला

City News Uttar Pradesh

Banda : पूर्व बीडीसी सदस्य के घर लाखों डकैती,बंधक बना बरपाया कहर …

City News Uttar Pradesh

आपरेशन क्लीन : अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, 286 किलो गांजा हुआ बरामद

कांग्रेस में CWC की जगह अब स्टीयरिंग कमेटी का एलान: खड़गे ने 47 सदस्यीय टीम बनाई, सोनिया-राहुल समेत 47 नेताओं का है नाम; पार्टी के बड़े फैसले यही करेगी

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने निकाय चुनाव तैयारियों का किया स्थलीय सिंहावलोकन

ब्रेकिंग न्यूज़