30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई पुलिस
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई पुलिस

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी पर पुलिस-प्रशासन एक और बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। लखनऊ स्थित करोड़ों की जमीन कुर्क करने के लिए आजमगढ़ की पुलिस शनिवार को रवाना हो गई। पहले से तमाम मुश्किलों में घिरे मुख्तार अंसारी के लिए फिर एक मुसीबत खड़ी हो गई है।

माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई पुलिस
Big action on mafia Mukhtar Ansari: Police left for attaching property worth crores in Lucknow

बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ आजमगढ़ के तरवां थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके तहत अपराध की कमाई से अर्जित की गई उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कवायद में जनपद पुलिस जुटी हुई है। मुकदमे की विवेचना के दौरान विवेचक ने मुख्तार अंसारी की लखनऊ में 194 वर्ग मीटर में फैली संपत्ति को चिन्हित किया।

Advertisement
– संपत्ति की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए
उक्त संपत्ति की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए है। पुलिस की तरफ से उसे कुर्क करने के लिए आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई। जिसके बाद जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया। शनिवार को जिले से पुलिस की टीम विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ रवाना हो गई।

माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई पुलिस
Azamgarh SP Anurag Arya

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार के खिलाफ तरवां थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके तहत ही कार्रवाई करते हुए लखनऊ में स्थित मुख्तार की संपत्ति कुर्क करने को टीम रवाना की गई है।

माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई पुलिस
Big action on mafia Mukhtar Ansari: Police left for attaching property worth crores in Lucknow

उन्होंने बताया कि मुख्तार ही नहीं अन्य जो भी गैंगस्टर के तहत पाबंद अपराधी हैं, उनकी अपराध की दुनिया से हुई कमाई से बनाई गई संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा। इससे पहले भी माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गांग के खिलाफ मऊ और गीजापुर जिले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी की अवैध संपत्तियों पर खड़े मकानों और काम्प्लेक्स को ध्वस्त कराया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुष्मान बन गया है बांदा में दुर्भाग्यवान : सख्ती बेअसर, ग्राफ डी श्रेणी पर

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

बांदा लोक सभा में प्रत्याशी आर.के पटेल के खिलाफ विरोध का ज्वालामुखी ? करेगा विस्फोट ?

City News Uttar Pradesh

कार और बाइक पर भी भारी पड़ सकती है गर्मी: भूलकर भी फुल न कराएं पेट्रोल की टंकी

अध्यक्ष सुनील ‘बेनकाब’: कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई ‘जीत’

City News Uttar Pradesh

बिजली कनेक्शन लेने वाले नए उपभोक्ताओं को देने पड़ेंगे पांच से 10 हजार रुपये, स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़