
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस के दावे को खुली चुनौती” मिल रही है। जिले की “सबसे चर्चित चरका बालू खदान खंड संख्या 10 में अवैध खनन का ऐसा उफान” आया है कि वहां “प्रशासन नहीं, बल्कि खनन माफिया की समानांतर सरकार” चलती नजर आ रही है।
इस “पूरे खेल के केंद्र में कथित तौर पर एक ही नाम की चर्चा” है कपिल मुनि करवरिया। स्थानीय चर्चाओं में कहा जा रहा है कि “इस खदान का संचालन उन्हीं के इशारे” पर हो रहा है। इतना ही नहीं, “उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से गलबहियों की चर्चाओं का बाजार भी गर्म” है, जिसके चलते “प्रशासन में यह तक प्रचारित” किया जा रहा है कि “ऊपर से ही कपिल मुनि को लेकर नरमी” का संदेश है। हालांकि “ऐसी किसी भी बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं” हुई है।
सूत्रों के अनुसार “कपिल मुनि के करीबी बताए जाने वाले रामजी निषाद और उनकी टीम ने चरका खंड-10 में अवैध खनन की पतंग पूरी ऊंचाई पर तान” दी है। यहां “पट्टे की सीमा से बाहर,नदी की धारा के अंदर और प्रतिबंधित पोकलेन मशीनों से दिन-रात मौरंग का सीना चीरा” जा रहा है। ओवरलोड और बिना रवन्ना के ट्रकों का काफिला बबेरू की “सड़कों पर बेखौफ दौड़” रहा है।
आश्चर्य की बात यह है कि “इतना सब कुछ जिला प्रशासन की नाक के नीचे” हो रहा है, लेकिन “कार्रवाई के नाम पर प्रशासन झुक-झुक कर सलाम करता नजर” आ रहा है ? चरका खंड-10 में चल रहा “यह कथित खेल सीधे तौर पर सीएम योगी के अवैध खनन पर अंकुश को चुनौती” दे रहा है।
“प्रश्न है कि आखिर किसके दम पर यह सब हो रहा” है ? “क्या प्रशासन कपिल मुनि की कथित हनक के आगे बौना” बन गया है ? अब “सबकी निगाहें जिलाधिकारी अमित आसेरी पर टिकी” हैं। “क्या वह इस समानांतर सरकार पर सख्त कदम उठाकर ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट को जमीन पर उतारेंगे” या फिर यह “मामला भी चर्चाओं में ही दबकर” रह जाएगा, यह “आने वाले दिनों में साफ” हो जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
