![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड विकास परिषद के उपाध्यक्ष अभिनेता रजा बुंदेला ने बुंदेलखंड राज्य की मांग को कामयाबी के मुकाम पर पहुंचाने की आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार इस मांग को अवश्य पूरा करेगी ! राजा बुंदेला यहां मीडिया से मुखातिब थे।

कहा कि यह बुंदेलखंड के लोगों के भविष्य की यह लड़ाई है। हम सभी ग्रामीणों एवं नगर वासियो को एक साथ मिलकर बुंदेलखंड की लड़ाई लड़नी है। उन्होंने जिले के बीहड़ क्षेत्र से हो रहे पलायन के बारे में चिंता करते हुए कहा कि रोजगार के कम अवसर होने की वजह से लोग पलायन कर रहे है।

अब डकैत नहीं बचे पर पेट की वजह से लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। अलग बुन्देलखण्ड बनेगा तभी ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर विकसित होंगे। सात नदियों का पानी बुन्देलखण्ड में होने के बाद भी बुन्देलखण्ड प्यासा है। भरोसा जताया की बुंदेलखंड राज्य अवश्य बनेगा। इसके निर्माण से तरक्की के नए मापदंड तय होंगे। उन्होंने कहा कि अब उप्र का विभाजन होना ही चाहिए, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और हरित प्रदेश राज्य का निर्माण बनना आवश्यक है।

पूर्व काल में बुंदेलखंड का दो राज्यों में विभाजन कर दिया गया। उसके बाद भी बुंदेलखंड अपने अस्तित्व को बचाये है। यह गौरव और अस्तित्व बचा रहे इसके लिए बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा पृथक बुंदेलखंड के लिए गाँव-गाँव काम कर रही है। बुंदेलखंड हर बुंदेलखंडी की मांग है। अलग राज्य बनने पर बुँदेलखण्ड भारत का मुकुट बनेगा।

इस अवसर पर राजा बुंदेला ने कहा क भाजपा छोटे राज्यों की समर्थक है। हमें आशा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया बुंदेलखंड 2027 तक आकार लेगा। जल्द बुंदेलखंड की घोषणा होगी। लेकिन हमें सरकार तक बुंदेलखंड की बात पहुँचाना है। इस अवसर पर राजा बुंदेला के साथ वरिष्ठ समाज सेवी जयराम सिंह बछेउरा भी मौजूद थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
