City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह आयुर्वेद के मुफीद : रोगों के उपचार में बताया सटीक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह आयुर्वेद की उपचार विधा के मुफीद है और उनकी हार्दिक तमन्ना है कि लोग अपने जीवन में आयुर्वेद से उपचार को भी अति महत्व दे। इसी संदर्भ में मंडी समिति में शिविर के उद्धघाटन में उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में बुजुर्ग, युवा और महिलाएं इसकी चपेट में आए। अब तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने का अंदेशा है। इसलिए शासन व स्वास्थ्य महकमा बच्चों की सुरक्षा की तैयारी में है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग ने स्वर्ण प्राशन की निःशुल्क खुराक पिलाने की जो शुरूआत की है, वह प्रशंसनीय है।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मंडलायुक्त ने कहा कि कई साल पहले आयुर्वेद के जरिए ही बच्चों में इम्युनिटी विकसित की जाती थी। हजारों साल पुरानी आयुर्वेद पद्धति को फिर अपनाने की जरूरत है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. नीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वर्ण प्राशन शारीरिक ही नहीं मानसिक क्षमता भी बढ़ाता है। इसके अलावा पाचन शक्ति में सुधार लाता है। बच्चों को दीर्घायु, ओजस्वी व तेजस्वी बनाता है।

उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक दवाओं को कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। चिकित्सा प्रभारी डा. नीरज सोनी ने बताया कि शिविर में 16 वर्ष तक के 450 बच्चों को आयुर्वेदिक स्वर्ण बिंदु की ड्राप पिलाई गई। इसके साथ ही अभिभावकों को कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी वर्धक आयुष क्वाथ वितरित किए गए। डा. ऊषा अहिरवार ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. नीरज सोनी ने यह भी बताया कि स्वर्ण प्राशन पर लखनऊ पीजीआई के डाक्टरों, आयुर्वेदिक वैद्यों एवं सेंटर फार बायोलाजिकल रिसर्च के वैज्ञानिकों ने मिलकर रिसर्च की। इसमें पाया गया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन की ड्राप पिलाने से बच्चों के अंदर जबरजस्त रूप से एंटीबाडी बनती है जो कि कोराना से बचाव में सहायक है। स्वर्ण प्राशन से बच्चों के खून में इम्यून सेल्स और टी-सेल्स में इजाफा होता है। इसके किसी भी प्रकार के साइड इफैक्ट भी सामने नहीं आए। एंटीबाडी न बनने या खत्म होने की अवस्था में टी-सेल ही कोरोना या अन्य संक्रामक रोगों से शरीर की रक्षा करता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

11,000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक जलकर हुआ खाक, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा

मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन: जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

City News Uttar Pradesh

टैक्स चोरी में बांदा के प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में छापा, अधिकारियों ने कब्जे में लिए कई अभिलेख व लैपटाप

हिस्ट्रीशीटर बदमाश की धमकी से डरकर खुद को लगाई आग: बेगम ने बचाई शौहर की जान

वाहन स्वामी पर दर्ज की जाएगी एफआईआर: एआरटीओ

City News Uttar Pradesh

टैक्स बार ऐशोसियन ने ज्वाइंट कमिश्नर को दिया ज्ञापन : समस्याओं से कराया अवगत

ब्रेकिंग न्यूज़