- विनोद मिश्रा
बांदा। शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करना ई-रिक्शा चालक को महंगा पड़ गया। शराबियों ने पहले ई-रिक्शा चालक को पीटा, बचाने दौड़ी उसकी गर्भवती पत्नी को भी मारपीट कर बेहोश कर दिया और मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

शहर के झील का पुरवा निवासी तेजराम (28) सोमवार की सोमवार की दोपहर को घर के बाहर ई-रिक्शा धुल रहा था। वहीं पर कुछ लोग बैठे शराब पी रहे थे। उन लोगों ने तेजराम को गाली देना शुरू कर दी। उसने मना किया तो सभी लोग तेजराम को पीटने लगे। पति को पिटता हुआ देखकर गर्भवती पत्नी सरोज देवी (26) बचाने पहंुची तो शराबियों ने उसे भी पीट दिया। पेट में लात मार देने की वजह से सरोज मौके पर ही बेहोश हो गई। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
