25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा के सख्त निर्देश : अधिकारी रोजाना दो घंटे सुनें जन समस्यायें
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा के सख्त निर्देश : अधिकारी रोजाना दो घंटे सुनें जन समस्यायें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 10 से 12 बजे तक कार्यालयों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेँ। जन शिकायतों को सुन उनका निस्तारण करें।

डीएम दुर्गा के सख्त निर्देश : अधिकारी रोजाना दो घंटे सुनें जन समस्यायें
DM Durga’s strict instructions: Officers should listen to public problems for two hours every day

क्षेत्र में भी भ्रमण कर समस्यायों को निपटायें। किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। डीएम दुर्गा शक्ति नें यह भी निर्देश दिये कि अपने-अपने विभागों के कार्यों की समीक्षा पर नियमित निगरानी रखें। विभागीय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें।

डीएम दुर्गा के सख्त निर्देश : अधिकारी रोजाना दो घंटे सुनें जन समस्यायें
DM Durga’s strict instructions: Officers should listen to public problems for two hours every day

समाधान दिवस में विकास, पुलिस, राजस्व, विद्युत, आपूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा आदि विभागों से सम्बन्धित कुल 98 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिस पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए।

डीएम दुर्गा के सख्त निर्देश : अधिकारी रोजाना दो घंटे सुनें जन समस्यायें
DM Durga’s strict instructions: Officers should listen to public problems for two hours every day

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को सुना। अधिकारियों को निर्देश दिये कि जमीनी विवाद के मामलों में राजस्व एवं पुलिस टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निस्तारण करें।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर पुुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, उप जिलाधिकारी बबेरू नमन मेहता, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार संतोष कुशवाहा उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी  : गला कस कर दोस्‍त ने की थी मजदूर की हत्‍या, सरसों के खेत में छिपाया था शव …

City News Uttar Pradesh

प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसों को रोकने के लिए ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

कार और बाइक पर भी भारी पड़ सकती है गर्मी: भूलकर भी फुल न कराएं पेट्रोल की टंकी

News : कार चालक की मेरठ में गोली मारकर हत्या, शव जंगल में फेंका….

डीएम जे. रीभा की बोर्ड परीक्षा पर रहेगी कड़ी नजर: प्रशासन ने शुरू की विशेष तैयारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़