
- विनोद मिश्रा
बांदा। जलशक्ति राज्य “मंत्री रामकेश निषाद कड़े तेवरों” में दिखे। उन्होंने अपने “विभाग से संबंधित परियोजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा और दंडित करने की भी चेतावनी” दी। “मंत्री के कड़े तेवर देख अधिकारी पसीना -पसीना” दिखे। जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद सर्किट हाउस में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों के विभागीय अधिकारियों के साथ संचालित परियोजनाओं व वर्तमान में चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व तय समय सीमा में प्रगति एवं पूर्णता के निर्देश दिए। “जल शक्ति मंत्री रामकेश ने सिंचाई विभाग से बांधों में पानी एवं नहरों के संचालन का ब्यौरा लिया। जल जीवन मिशन के तहत खटान एवं अमलीकौर परियोजना की प्रगति की जानकारी के साथ हर घर जल योजना की समीक्षा की। सिंचाई विभाग द्वारा केन नदी में तटबंधों के कार्य की प्रगति” पूछी।

अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराएं। “गुणवत्ता से समझौता करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की चेतावनी” दी। जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि अधिशाषी अभियंता प्रतिदिन समीक्षा बैठक करें। इसके बाद समस्त अधिशाषी अभियंता अपने विभाग के अधीक्षण अभियंता को नियमित रिपोर्ट दें। उन्होंने एलर्ट किया कि वह स्वयं भी निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की पाक्षिक समीक्षा बैठक करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
