24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी: पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र के बेटे की 10.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

यूपी: पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र के बेटे की 10.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

  • ब्यूरो रिपोर्ट

पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके करीबियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। भदोही जिला प्रशासन अवैध धन से अर्जित संपत्ति को लगातार कुर्क कर रहा है। गुरुवार को पुलिस ने पूर्व विधायक के पुत्र विष्णु मिश्र की मध्यप्रदेश के रीवा में स्थित जमीन को कुर्क किया। जमीन की अनुमानित कीमत 10 करोड़ 20 लाख रुपये है।

यूपी: पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र के बेटे की 10.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
UP: Property worth 10.20 crores of former MLA Bahubali Vijay Mishra’s son attached, police took major action in Rewa, MP

जेल में बंद विष्णु मिश्र पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं गैंग लीडर व माफिया विजय मिश्र के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के कुल 83 मुकदमे दर्ज हैं। शासन की ओर से संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।


एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में माफिया व गैंग लीडर पूर्व विधायक विजय मिश्र और करीबियों के अर्थतंत्र पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी की संस्तुति पर गुरुवार को पुलिस ने बेटे विष्णु मिश्र की एमपी के रीवा जिले में हनुमना तहसील के बिरादेई गांव में 8 एकड़ 30 डिसमिल भूमि को कुर्क किया। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई हुई। आरोप था कि विष्णु मिश्र ने इस संपत्ति को आपराधिक क्रिया कलाप से अर्जित धन से खरीदा था। विष्णु मिश्र पूर्व विधायक के गैंग का सदस्य है। वह भदोही जिला कारागार में बंद है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली से पहले महंगाई का झटका: दाल, आटा से लेकर चीनी की कीमतों में उछाल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: विश्वकर्मा योजना से ‘हुनरमंदों’ का बदलेगा भविष्य, टूल किट से मिली ‘ताकत’

यूपी : मां की डांट से नाराज युवक ने की खुदकुशी, घर से पांच सौ मीटर दूर  पेड़ पर फंदे  से लटकता मिला शव …

गावों में होगी बल्ले -बल्ले : सीमा स्तंभ अब देंगे रोजगार 2.64 करोड़ मंजूर

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच “बम -बम” की गूंज

City News Uttar Pradesh

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को प्रदेश में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

ब्रेकिंग न्यूज़