29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : सरेराह युवती पर मनचलों ने फेंका तेजाब, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

इटावा। जनपद में एक बार फिर मिशन शक्ति और वीमेन हेल्पलाइन जैसी सेवाओं को धता बताते हुए बदमाश अपने मंसूबों को अंजाम देने में सफल रहे। महिलाओं के प्रति बढ़ता अपराध और अत्याचार इस बात का परिचायक है कि प्रशासन व्यवस्था दिन-प्रतिदिन कितनी लचर होती जा रही है। जिले में कुछ ही दिन पहले एक किशोरी को बंधक बनाने का मामला सामने आया था, यह वाकया शांत नहीं हुआ कि सोमवार को सरेराह युवती पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आ गया। हालांकि इस घटना के बाद युवती बुरी तरह से झुलस गई। छटपटाती युवती को देख लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


सोमवार को जिले के एक गांव की 30 वर्षीय युवती पक्की सराय पर खरीदारी कर रही थी। अचानक पीछे से किसी ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया, पीठ और पैर तक छींटे पड़ने के बाद उसके कपड़े कुछ जगह से जलने लगे। इसके बाद युवती बुरी तरह से चिल्लाने और छटपटाने लगी। लोगों से मदद की गुहार लगाती युवती को देख लोग आगे बढ़े। पास की दुकान से कपड़े खरीद लाेगों ने उसकी सहायता की। वहीं, तेजाब की कुछ बूंदे आसपास खड़ी महिलाओं पर भी पड़ीं।


घटना के समय वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों  ने बताया कि युवती पर तेजाब फेंकने वाले दो या तीन लोग थे जो मौका पाकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के पीछे के हिस्से में शरीर में तेजाब गिरा है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कौन लोग थे इसकी पहचान की जा रही है। घटना के पीछे क्या कारण हैं इसकी भी तफ्तीश की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री संजय एवं अध्यक्ष कल्लू सिंह द्वारा मेले का उद्घाटन: स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

सीएमओ का संचारी रोगों से दुरभिसंधि ? स्वास्थ विभाग कागजों में लड़ रहा युद्ध !

City News Uttar Pradesh

Banda : अवैध बालू खनन करनें वाले भर रहे छुप-छुप आहें, दो गिरफ्तार…

कड़ी चुनौतियों के बीच अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने संभाला पदभार

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू दे रहे स्वच्छता अभियान को नई दिशा: किया वार्डों में सफाई का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दिया प्रशिक्षण : बोले भाजपा का आधार मूल्य एवं विचार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़