City News Uttar Pradesh
बांदा की खैरई खदान बंद होने के बाद भी दबंग पहलवान कर रहा अवैध खनन
उत्तर प्रदेश

बांदा की खैरई खदान बंद होने के बाद भी दबंग पहलवान कर रहा अवैध खनन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की पैलानी तहसील की “खेरई बालू खदान ओटीपी बंद हो जानें के बाद भी अवैध खनन के लिये इन दिनों विशेष चर्चा” में उभरी है। पहलवान ट्रेडर्स के नाम से बालू खदान की कंपनी अवैध बालू खनन को लेकर एक माह पहले जुर्माना लगा था। इसके बाद से ओटीपी बंद है लेकिन अवैध खनन की क पहलवानी निरन्तर चालू है, इसमें खनिज विभाग की पूरी शह बताई जा रही है।

बांदा की खैरई खदान बंद होने के बाद भी दबंग पहलवान कर रहा अवैध खनन
Even after Banda’s Khairai mine is closed, Dabangg wrestler is doing illegal mining

यहां का “दबंग ठेकेदार जिला प्रशासन को चैलेंज के मूड में ताल ठोंक रहा” है ? मानों है “कोई माई का लाल जो उसके अवैध खनन को लगाम लगा सके”। चौंकाने वाला दुस्साहस भरा आलम यह है की कानून खदान बंद होने के बाद भी “यहां अवैध खनन की सीमायें लांघ दी गई हैं। “योगी सरकार की खनन नीति यहां ठेंगे” पर हैं। अवैध खनन अनवरत जारी हैं। इसपर प्रशासन में “गजब” की “खामोशी” हैं। पोकलैंड मशीनों द्वारा खनन दिन-रात चल रहा है। इस अवैध खनन से “तलहटी क्षेत्र भी गहरे तालाब से हो गये हैं ! कभी भी बड़े हादसे की शंका को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता”।

बांदा की खपटिहा "बालू खदान 100/2" योगी को दे रही चैलेंज ? प्रशासन नतमस्तक ? डीएम कब करेगी सख्ती ?

खदान खेरई में खास बात यह है कि “डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश के बावजूद यहां सीसी टीवी कैमरो को चालू नहीं रखा गया। ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर जारी” है। संबंधित अधिकारी एवं ठेके दार माला-माल हो सरकार के विरुद्ध अट्टाहस कर रहे है ? खनन सीमा से इतर होकर रात दिन अवैध खनन हो रहा है। “प्रत्यक्षम किम प्रमाणं” पर गजब की “नजर अंदाजी” देखने को मिल रही है ! एक खतरनाक स्थिति यह भी है बाकायदा असलहा धारी इनकी निगरानी करते है। क्या मजाल कोई गांव वाला इनका विरोध करे। आपको बता दें की “खेरई बालू खदान चालू होते ही अवैध खनन नें जोर पकड़ अट्टाहास करना शुरू कर दिया” है। हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर “सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लग रहा है। साथ ही प्रशासन की “खामोशी” से “योगी सरकार की खनन नीति” की धज्जियां उड़ रहीं हैं ?

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अस्पताल में दुराचार का मामला : सफाई कर्मचारी नें दिया था घटना को अंजाम, इमरजेंसी वार्ड से उठाकर ले गया था शौचालय

City News Uttar Pradesh

यूपी : कोरोना से बचाव के लिए पत्रकारों और उनके परिवारों को लगेगी वैक्सीन, पत्रकार की मृत्यु पर 5 लाख देगी योगी सरकार …

सरकारी योजना पर ब्रेक: टैक्स ने रोका पहिया, युवाओं ने खींचे हाथ, रिटायर्ड के ‘सहारे’ सिस्टम

City News Uttar Pradesh

अवैध पार्किंग ने रोकी ‘रफ्तार’: चौराहों से ओवर ब्रिज तक जाम ही जाम, व्यवस्था ‘धड़ाम’

City News Uttar Pradesh

पालिका के “मोहन” कर बैठे नादानी ? कुर्सी फिलहाल “दिल्ली दूर की तरह दूर” !

City News Uttar Pradesh

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़