30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा 'फाइनल मुकाबले' का शुभारंभ: 'बांदा' ने कानपुर को दी करारी 'मात'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा ‘फाइनल मुकाबले’ का शुभारंभ: ‘बांदा’ ने कानपुर को दी करारी ‘मात’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। खेल, स्मृति और जनभागीदारी का ‘अद्भुत संगम’ उस समय देखने को मिला जब तिंदवारी विधानसभा के ‘ग्राम लोहरा’ में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता ‘का फाइनल मुकाबला पूरे ‘रोमांच’ के साथ खेला गया।

विधायक प्रकाश द्वारा 'फाइनल मुकाबले' का शुभारंभ: 'बांदा' ने कानपुर को दी करारी 'मात'

स्वर्गीय सुनीता देवी पत्नी पूर्व सांसद स्व.रामरतन शर्मा की 19वीं स्मृति में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता ‘न केवल खेल भावना का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक एकजुटता और युवाओं के उत्साह’ का भी ‘सशक्त मंच’ साबित हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें बांदा की टीम ने कानपुर को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

विधायक प्रकाश द्वारा 'फाइनल मुकाबले' का शुभारंभ: 'बांदा' ने कानपुर को दी करारी 'मात'

फाइनल मैच का शुभारंभ सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। विधायक प्रकाश दिवेदी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं।

विधायक प्रकाश द्वारा 'फाइनल मुकाबले' का शुभारंभ: 'बांदा' ने कानपुर को दी करारी 'मात'

उन्होंने फाइनल मुकाबले को बेहद दिलचस्प बताते हुए खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और खेल भावना की सराहना की। मैच के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया।

विधायक प्रकाश द्वारा 'फाइनल मुकाबले' का शुभारंभ: 'बांदा' ने कानपुर को दी करारी 'मात'

कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह ने ग्राम लोहरा में पुस्तकालय के बगल में शौचालय निर्माण कराए जाने की घोषणा की। ग्रामीणों ने तालियों के साथ स्वागत किया और इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, ग्रामीणों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का धमाल: बाजारों में स्पोर्ट्स सामान की बंपर बिक्री

डीएम दीपा साहिबा हो जायें सतर्क :आयुष्मान योजना की प्रगति के लिये भयंकर कुचक्र !

City News Uttar Pradesh

बांदा : लुटेरों को पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की टोह ले रहे अधिकारी

City News Uttar Pradesh

बड़ा सड़क हादसा : तीस सेकेंड़ में हाईवे किनारे बैठे आठ बारातियों को पिकअप ने रौंदा, छह की दर्दनाक मौत और दो की हालत गंभीर, सीएम के बाद पीएम मोदी ने भी जताया दुख

City News Uttar Pradesh

गर्मी नें लगाई ललकार : पानी को तरसाऊँगा गांव, मंडल में 2675 हैंडपंप खराब !

खाली झोली, बेबस किसान: खाद संकट से खेती पर गहराया खतरा, प्रशासन की नहीं टूटी नींद !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़