- विनोद मिश्रा
बांदा। मेला लगाकर मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की तरकीब बताई गई। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की उपस्थिति में बृहद मतदाता जागरूकता का यह मेला जेएनपीजी कॉलेज में गुलजार हुआ।

मेले में आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी एवं डीएम दुर्गा शक्ति ने कहा कि लोकतंत्र का आधार मतदाता होता है। जितने अधिक मतदाता पंजीकृत होंगे और मतदान में भाग लेंगे उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिये सभी लोंगो का नाम मतदाता सूची में अवश्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता बनने के लिए छात्र/छात्रायें, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गयी हो या 1 जनवरी 24 को पूर्ण होने वाली हो, ऐसे युवा अपना फार्म-6 भरकर अथवा निर्वाचन आयोग की बेब साइट से ऑनलाइन आवेदन कर अपना पंजीकरण अवश्य करायें।

यदि कोई परिवार का सदस्य छूट गया हो तो उसका भी पंजीकरण कराकर उसको भी मतदाता बनायें। मेले को पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया।विषय वस्तु से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
