26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बकरी विवाद बन गया क्या हत्या का कारण : पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी कर रही जांच
उत्तर प्रदेश

बकरी विवाद बन गया क्या हत्या का कारण : पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी कर रही जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेदू गांव में खेत में फसल की रखवाली कर रहे जीतेंन्द्र की हत्या की गुत्थी फिलहाल उलझी हुई है। क्या इसके पीछे हत्या का कारण बकरी बनी। क्योंकि बकरी घर में घुसने पर विवाद हुआ था। जीतेन्द्र के भाई रोहित का कहना है की कि दो दिन पहले मां व भाभी भैंस व बकरी चराने जा रही थीं। तभी बकरी के बच्चे पड़ोसी राममिलन के घर में घुस गए थे।

बकरी विवाद बन गया क्या हत्या का कारण : पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी कर रही जांच
Did goat dispute become the reason for murder: Police is investigating other points also

घर में मौजूद उसकी दो बेटियों से विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत लेकर राममिलन घर आया था। पिता ने गाली-गलौज किए जाने की बात से इन्कार किया था। इसकी मौखिक शिकायत थाने में की गई थी। फिलहाल तहरीर में तीन लोगों का उल्लेख है। राममिलन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ – ताछ कर रही है।

बकरी विवाद बन गया क्या हत्या का कारण : पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी कर रही जांच
Did goat dispute become the reason for murder: Police is investigating other points also

दूसरी ओर जवान बेटे का शव देख मां चंपा और पत्नी गायत्री बदहवास हैं। मुंह से यही निकल रहा है कि नहीं पता था कि आखिरी बार साथ खाना खा रहे थे। रात में खेत पर ही खाना बनाया और सभी इस बात को लेकर खुश थे कि जल्द फसल बिकेगी और चार पैसे आएंगे। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि राममिलन व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारण में कुछ औऱ बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा का पंचायत चुनाव में ‘मास्टरस्ट्रोक’ या ‘फूट’ का डर ? 2027 के लिए ज़मीनी किलेबंदी की शुरुआत !

City News Uttar Pradesh

उमस भरी गर्मी बनीं बीमारी का सबब : डायरिया के मरीजों का बढ़ रहा ग्राफ

City News Uttar Pradesh

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

होली पर ट्रेनों में स्लीपर कोच बन गये जनरल : सभी डिब्बे हाउस फुल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने विराट दंगल में की शिरकत: बोले- कुश्ती हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

City News Uttar Pradesh

सदर तहसील में मनाया गया लेखपाल संघ स्थापना दिवस: फल एवं रूम हीटर किये वितरित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़