City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बड़ोंखर विकास खंड में ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन’ के तहत अन्नदाता किसानों को नि:शुल्क दलहन और तिलहन के मिनीकिट बीज वितरित किए। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जिन्हें विधायक ने इस योजना की पूरी जानकारी दी।

विधायक प्रकाश द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

विधायक द्विवेदी ने बताया कि सरकार का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन में सुधार के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा,”ये मिनीकिट बीज उन्नत प्रजाति के हैं, जिनसे किसान अपनी फसल की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। बेहतर बीज से न केवल पैदावार अच्छी होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।” उन्होंने किसानों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और उन्हें बीजों के उचित उपयोग के बारे में जागरूक किया।

विधायक प्रकाश द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सरकार किसानों की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसी उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन’ के तहत कई योजनाओं को लागू किया गया है। किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आई है।

विधायक प्रकाश द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

इन योजनाओं का लाभ लेकर किसान न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं, बल्कि कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को भी छू सकते हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू नें भी किसानों को योजना का लाभ बताया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों को बीजों के सही उपयोग और फसल उत्पादन के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें “श्री योजना” को बताया कृषक हितकारी: बनेंगी रणनीति

City News Uttar Pradesh

डीएम साहिबा ‘गौ संरक्षण’ में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये ‘सांफ’ ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हो रहे हैं बेहाल !

City News Uttar Pradesh

Banda : जगाने पहुंचे पिता तो बेटे का फंदे पर लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम …

पुलिस का सख्त अभियान: अपराधियों की धरपकड़ तेज, 10 वारंटी भेजे जेल

City News Uttar Pradesh

यूपी में जीत के फॉर्मूले में जुटी भाजपा: सीएम योगी के मंत्रियों पर दांव !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़