28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
गांवों में भ्रमण कर रही खाकी, निर्भीकता का दे रही संदेश, अपराधियों पर पैनी नजर
उत्तर प्रदेश

गांवों में भ्रमण कर रही खाकी, निर्भीकता का दे रही संदेश, अपराधियों पर पैनी नजर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ काम कर रहा है। संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों में पुलिस फोर्स भ्रमण कर रही है। ग्रामीणों से बात करते हुए अपराधियों के बारे में जहां पूछतांछ कर रही हैं, वहीं निडर होकर मतदान करने की अपील कर रही है।

गांवों में भ्रमण कर रही खाकी, निर्भीकता का दे रही संदेश, अपराधियों पर पैनी नजर
Khaki traveling in villages, giving message of boldness, keeping a close watch on criminals

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं है, उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्रीय पुलिस बल और पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही पुलिस आपराधियों गतिविधियों की टोह भी ले रही है। क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम के नेतृत्व में कमासिन थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र चैरसिया ने भारतीय तिब्बत बार्डर पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम मुसीवां, पछौंहा तथा कस्बा कमासिन में फ्लैग मार्च किया। भ्रमण के दौरान हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य अपराधियों को चेक किया गया। साथ ही निर्बल वर्ग के लोगों को निडर होकर मतदान करने की बात कही गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा का आश्वासन पुलिस फोर्स ने दिया।

गांवों में भ्रमण कर रही खाकी, निर्भीकता का दे रही संदेश, अपराधियों पर पैनी नजर
Khaki traveling in villages, giving message of boldness, keeping a close watch on criminals

क्षेत्राधिकारी सियाराम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए जाने के लिए अपने मत का प्रयोग जरूर करें। निर्भीक होकर मतदान करें। अगर कोई किसी के भी पक्ष में मतदान किए जाने के लिए धमकाने की कोशिश करे तो तत्काल इस आशय की सूचना पुलिस को दें। धमकी देने वाले के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। सीओ नरैनी नितिन कुमार तथा सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा की देखरेख में गिरवां थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं चिल्ला थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील गांवों का भ्रमण किया। साथ ही ग्राीमणों को निडर होकर मतदान करने की अपील की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेमिका पर पहरा और पिटाई से आहत युवक ने खाया जहर: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी

City News Uttar Pradesh

बलिया वेल्थरा में सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामानों की दुकाने …

यूपी : दुल्हन की मौत के बाद दूल्हे ने साली से रचाई शादी, एक साथ उठी डोली और अर्थी …

बांदा में भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक में घुसा ऑटो, तीन की मौत, छह गंभीर

रामभद्राचार्य नें की भविष्य वाणी: 2024 में भी नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधान मंत्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़